*समरसता संकल्प अभियान मंगल कलश रथ यात्रा का पीथास में भव्य स्वागत*
पिथास/भीलवाड़ा: बृजमोहन सुवालका*
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650 वीं जयंती के उपलक्ष में आयोजित समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा' के शुक्रवार को पीथास गांव पहुँचने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच प्रकाश कोठारी , शंकर सिंह चुंडावत ,शुभम गर्ग, पिंटू पायक, बनवारी पारीक ,लक्ष्मण गुर्जर प्रहलाद वैष्णव, नारायण प्रजापत , बक्षु गाडरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे l इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य संत रविदास जी के समता, सामाजिक सद्भाव, बंधुत्व और मानवता के अमर संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है l
Bhilwara, Bhilwara | Aug 7, 2026