Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
No post available

बीते उन्नीस जुलाई की घटना है।

Bara, Allahabad | Aug 21, 2022

MORE NEWS

जनहित संकल्प पार्टी की न्याय यात्रा प्रयागराज पहुंची, राष्ट्रपति के नाम छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

यूनाइटेड भारत बारा 
 मनोज कुमार बिन्द 
प्रयागराज। जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.एस. पटेल के नेतृत्व में 12 जून से मऊ जनपद की मधुबन विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुई न्याय यात्रा शनिवार को प्रयागराज पहुंची। यात्रा आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर और सोनभद्र होते हुए करछना विधानसभा क्षेत्र के रोकड़ी से आगे बढ़ी।

यात्रा में सरदार सेना एवं जनहित संकल्प पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश पटेल के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा के दौरान सामाजिक मुद्दों को लेकर 'सरदार पटेल एकता रथ' भी शामिल रहा।

जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. आर.एस. पटेल ने कहा कि देश-विदेश में बढ़ रही जातीय हिंसा, सामाजिक भेदभाव तथा वंचित समाज के साथ हो रहे अन्याय को समाप्त करने के लिए सरकार को तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछड़े और दलित वर्ग को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

यात्रा के समापन पर पदयात्रियों ने करछना के उपजिलाधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रमेश पटेल, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता संदीप पटेल, उदय पटेल, विवेक पटेल, दीपक पटेल, हर्ष पटेल, उमेश पटेल, सृष्टि पटेल, श्वेता सिंह, निशा पटेल, स्मिता पटेल, दिनेश प्रजापति, सतीश चौधरी सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

जनहित संकल्प पार्टी की न्याय यात्रा प्रयागराज पहुंची, राष्ट्रपति के नाम छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपा यूनाइटेड भारत बारा मनोज कुमार बिन्द प्रयागराज। जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.एस. पटेल के नेतृत्व में 12 जून से मऊ जनपद की मधुबन विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुई न्याय यात्रा शनिवार को प्रयागराज पहुंची। यात्रा आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर और सोनभद्र होते हुए करछना विधानसभा क्षेत्र के रोकड़ी से आगे बढ़ी। यात्रा में सरदार सेना एवं जनहित संकल्प पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश पटेल के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा के दौरान सामाजिक मुद्दों को लेकर 'सरदार पटेल एकता रथ' भी शामिल रहा। जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. आर.एस. पटेल ने कहा कि देश-विदेश में बढ़ रही जातीय हिंसा, सामाजिक भेदभाव तथा वंचित समाज के साथ हो रहे अन्याय को समाप्त करने के लिए सरकार को तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछड़े और दलित वर्ग को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। यात्रा के समापन पर पदयात्रियों ने करछना के उपजिलाधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रमेश पटेल, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता संदीप पटेल, उदय पटेल, विवेक पटेल, दीपक पटेल, हर्ष पटेल, उमेश पटेल, सृष्टि पटेल, श्वेता सिंह, निशा पटेल, स्मिता पटेल, दिनेश प्रजापति, सतीश चौधरी सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Bara, Allahabad | Jul 4, 2026

गौहनिया फ्लाईओवर पर बीच सड़क रील बनाने का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग

प्रयागराज। गौहनिया फ्लाईओवर पर बीच सड़क खड़े होकर रील बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक व्यस्त फ्लाईओवर पर रील बनाते दिखाई दे रहे हैं, जिससे यातायात बाधित होने और सड़क दुर्घटना की आशंका बढ़ गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह व्यस्त सड़क पर रील बनाना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि स्वयं और अन्य राहगीरों की जान को भी खतरे में डाल सकता है।

वायरल वीडियो को लेकर लोगों ने पुलिस से संज्ञान लेकर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर है। वीडियो की प्रामाणिकता और घटना की आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग द्वारा किया जाना शेष है।

गौहनिया फ्लाईओवर पर बीच सड़क रील बनाने का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग प्रयागराज। गौहनिया फ्लाईओवर पर बीच सड़क खड़े होकर रील बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक व्यस्त फ्लाईओवर पर रील बनाते दिखाई दे रहे हैं, जिससे यातायात बाधित होने और सड़क दुर्घटना की आशंका बढ़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह व्यस्त सड़क पर रील बनाना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि स्वयं और अन्य राहगीरों की जान को भी खतरे में डाल सकता है। वायरल वीडियो को लेकर लोगों ने पुलिस से संज्ञान लेकर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर है। वीडियो की प्रामाणिकता और घटना की आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग द्वारा किया जाना शेष है।

Bara, Allahabad | Jul 4, 2026

बारा थाना के सामने से गुजर रहे ओवरलोड डंपर, अवैध वसूली और मिलीभगत के आरोप
यूनाइटेड भारत बारा 
प्रयागराज। बारा तहसील क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों का मामला एक बार फिर चर्चा में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारा थाना के ठीक सामने से रोजाना ओवरलोड डंपर गुजरते हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती।
ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है। बारा तहसील मुख्यालय और उपजिलाधिकारी कार्यालय के पास से भी ओवरलोड वाहन लगातार गुजरते हैं। आरोप है कि अधिकारियों के संज्ञान में मामला होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है।
स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि ललई तिराहा स्थित हनुमान मंदिर के पास डंपरों की कथित रूप से फर्जी पर्चियां काटी जाती हैं और यह पूरा काम पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से चल रहा है। साथ ही, विरोध करने वालों को जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस और प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह गंभीर जांच का विषय हो सकता है।

 #प्रयागराज #पुलिस #मामले #को #संज्ञान #में #करवाई

बारा थाना के सामने से गुजर रहे ओवरलोड डंपर, अवैध वसूली और मिलीभगत के आरोप यूनाइटेड भारत बारा प्रयागराज। बारा तहसील क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों का मामला एक बार फिर चर्चा में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारा थाना के ठीक सामने से रोजाना ओवरलोड डंपर गुजरते हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है। बारा तहसील मुख्यालय और उपजिलाधिकारी कार्यालय के पास से भी ओवरलोड वाहन लगातार गुजरते हैं। आरोप है कि अधिकारियों के संज्ञान में मामला होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि ललई तिराहा स्थित हनुमान मंदिर के पास डंपरों की कथित रूप से फर्जी पर्चियां काटी जाती हैं और यह पूरा काम पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से चल रहा है। साथ ही, विरोध करने वालों को जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस और प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह गंभीर जांच का विषय हो सकता है। #प्रयागराज #पुलिस #मामले #को #संज्ञान #में #करवाई

Bara, Allahabad | Jul 3, 2026

प्रयागराज: डीएम मनीष वर्मा ने टीईटी-2026 परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

यूनाइटेड भारत बारा 
मनोज कुमार बिन्द 

प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 के लिए बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा, अभ्यर्थियों की सुविधा, बायोमैट्रिक सत्यापन एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने केंद्रों पर तैनात हैं तथा बायोमैट्रिक मशीनें सुचारु रूप से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम से सभी 53 परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जा सके।

प्रयागराज: डीएम मनीष वर्मा ने टीईटी-2026 परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा यूनाइटेड भारत बारा मनोज कुमार बिन्द प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 के लिए बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा, अभ्यर्थियों की सुविधा, बायोमैट्रिक सत्यापन एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने केंद्रों पर तैनात हैं तथा बायोमैट्रिक मशीनें सुचारु रूप से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम से सभी 53 परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जा सके।

Bara, Allahabad | Jul 3, 2026

बंधवा में सड़क-नाली निर्माण शुरू, किसान आंदोलन का असर

प्रयागराज के शंकरगढ़ ब्लॉक की बंधवा ग्राम पंचायत में गांव से प्राथमिक विद्यालय तक सड़क और नाली निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। यह काम भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के आंदोलन और प्रशासन से हुई वार्ता के बाद शुरू कराया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि वे करीब एक साल से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। किसान यूनियन ने बताया कि अन्य लंबित मांगों को लेकर संगम क्षेत्र में जल सत्याग्रह अभी भी जारी रहेगा।

बंधवा में सड़क-नाली निर्माण शुरू, किसान आंदोलन का असर प्रयागराज के शंकरगढ़ ब्लॉक की बंधवा ग्राम पंचायत में गांव से प्राथमिक विद्यालय तक सड़क और नाली निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। यह काम भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के आंदोलन और प्रशासन से हुई वार्ता के बाद शुरू कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि वे करीब एक साल से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। किसान यूनियन ने बताया कि अन्य लंबित मांगों को लेकर संगम क्षेत्र में जल सत्याग्रह अभी भी जारी रहेगा।

Bara, Allahabad | Jul 2, 2026