"बहराइच में हाईकोर्ट के आदेश के बाद ग्राम पंचायत नरौड़ा में जांच प्रक्रिया तेज"
रिट याचिका PIL संख्या 476/2026, सुभम सिंह बनाम उत्तर प्रदेश सरकार' के मामले में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। जिलाधिकारी बहराइच द्वारा नामित जांच अधिकारी ने पंचायत भवन पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया, सरकारी अभिलेखों को खंगाला और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए।
वहीं याचिकाकर्ता सुभम सिंह का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि यह जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और गांव के विकास कार्यों की असली सच्चाई सामने आएगी।
अब देखना यह होगा कि जांच अधिकारी की रिपोर्ट के बाद क्या कार्रवाई होती है। प्रशासन पूरी रिपोर्ट जल्द ही जिलाधिकारी के समक्ष पेश करेगा।"
Er R K Mishra Shubham Singh Satya
Bahraich, Bahraich | Aug 25, 2026