Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
No post available

#fbdharyana#catch #haryana

Faridabad, Faridabad | Apr 15, 2022

MORE NEWS

Faridabad, Faridabad | Jun 25, 2026

पुलिस प्रेस नोट 25 जून 2026

बस चालकों एवं परिवहन स्टाफ को सड़क सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण

फरीदाबाद- फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस की रोड सेफ्टी सेल द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), ग्रेटर फरीदाबाद में विद्यालय प्रबंधन के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल बस चालकों, परिवहन विभाग एवं प्रशासनिक कर्मचारियों को सुरक्षित यातायात व्यवहार और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस की रोड सेफ्टी सेल, इंडिपेंडेंट राइडर ग्रुप के प्रतिनिधि यश मेंदिरत्ता तथा रेडियो महारानी 89.6 एफएम की टीम ने भाग लिया।

इस अवसर पर रोड सेफ्टी सेल के अधिकारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि स्कूल बस चालक विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने के लिए यातायात नियमों का पालन, अनुशासित ड्राइविंग और सड़क पर सतर्कता बेहद आवश्यक है। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं के कारणों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सीट बेल्ट के उपयोग, वाहनों की नियमित जांच, स्कूल बस संचालन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही बच्चों को बस में चढ़ाने और उतारने के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का संदेश दिया गया।

इंडिपेंडेंट राइडर ग्रुप के प्रतिनिधि यश मेंदिरत्ता और रेडियो महारानी 89.6 एफएम की टीम ने भी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी बस चालकों, परिवहन कर्मियों और विद्यालय कर्मचारियों ने सड़क सुरक्षा की शपथ लेते हुए संकल्प लिया कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करेंगे तथा दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।

प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

पुलिस प्रेस नोट 25 जून 2026 बस चालकों एवं परिवहन स्टाफ को सड़क सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण फरीदाबाद- फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस की रोड सेफ्टी सेल द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), ग्रेटर फरीदाबाद में विद्यालय प्रबंधन के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल बस चालकों, परिवहन विभाग एवं प्रशासनिक कर्मचारियों को सुरक्षित यातायात व्यवहार और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस की रोड सेफ्टी सेल, इंडिपेंडेंट राइडर ग्रुप के प्रतिनिधि यश मेंदिरत्ता तथा रेडियो महारानी 89.6 एफएम की टीम ने भाग लिया। इस अवसर पर रोड सेफ्टी सेल के अधिकारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि स्कूल बस चालक विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने के लिए यातायात नियमों का पालन, अनुशासित ड्राइविंग और सड़क पर सतर्कता बेहद आवश्यक है। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं के कारणों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सीट बेल्ट के उपयोग, वाहनों की नियमित जांच, स्कूल बस संचालन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही बच्चों को बस में चढ़ाने और उतारने के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का संदेश दिया गया। इंडिपेंडेंट राइडर ग्रुप के प्रतिनिधि यश मेंदिरत्ता और रेडियो महारानी 89.6 एफएम की टीम ने भी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी बस चालकों, परिवहन कर्मियों और विद्यालय कर्मचारियों ने सड़क सुरक्षा की शपथ लेते हुए संकल्प लिया कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करेंगे तथा दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

Faridabad, Faridabad | Jun 25, 2026

Faridabad, Faridabad | Jun 25, 2026

पुलिस प्रेस नोट 25 जून 2026

अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार जारी, 2 देसी कट्टा किये बरामद

फरीदाबाद – 24 जून 2026 को AVTS सिकरोना की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध देसी कट्टे बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि AVTS सिकरोना की टीम ने एक मामले में रवि निवासी सुल्तानपुरी, दिल्ली को फतेहपुर तगा गांव क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपित अपने मित्र से मिलने के लिए दिल्ली से फरीदाबाद आया हुआ था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया।  जिसके विरुद्ध थाना धौज में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह कुछ समय पूर्व गोवर्धन परिक्रमा के लिए गया था, जहां से उसने लगभग ₹2,000 में उक्त देसी कट्टा खरीदा था। आरोपित, वर्ष 2010 में दिल्ली में दर्ज एक हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल भी जा चुका है।

इसी प्रकार दूसरे मामले में AVTS सिकरोना की ही टीम ने रूद्राक्ष उर्फ भोला निवासी हाल गांव करनेरा, फरीदाबाद को समयपुर रोड स्थित बैरागी चौक के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भी एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। उसके विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में रूद्राक्ष ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है तथा उसने हवाबाजी और रौब जमाने के उद्देश्य से लगभग ₹3,000 में किसी अज्ञात व्यक्ति से यह अवैध हथियार खरीदा था। जांच में यह भी सामने आया कि वर्ष 2024 में उसके विरुद्ध मोबाइल चोरी का एक मामला दर्ज हुआ था, जिसमें वह लगभग चार माह तक जेल में भी रहा है।

दोनों आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

पुलिस प्रेस नोट 25 जून 2026 अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार जारी, 2 देसी कट्टा किये बरामद फरीदाबाद – 24 जून 2026 को AVTS सिकरोना की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध देसी कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि AVTS सिकरोना की टीम ने एक मामले में रवि निवासी सुल्तानपुरी, दिल्ली को फतेहपुर तगा गांव क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपित अपने मित्र से मिलने के लिए दिल्ली से फरीदाबाद आया हुआ था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। जिसके विरुद्ध थाना धौज में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह कुछ समय पूर्व गोवर्धन परिक्रमा के लिए गया था, जहां से उसने लगभग ₹2,000 में उक्त देसी कट्टा खरीदा था। आरोपित, वर्ष 2010 में दिल्ली में दर्ज एक हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल भी जा चुका है। इसी प्रकार दूसरे मामले में AVTS सिकरोना की ही टीम ने रूद्राक्ष उर्फ भोला निवासी हाल गांव करनेरा, फरीदाबाद को समयपुर रोड स्थित बैरागी चौक के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भी एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। उसके विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में रूद्राक्ष ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है तथा उसने हवाबाजी और रौब जमाने के उद्देश्य से लगभग ₹3,000 में किसी अज्ञात व्यक्ति से यह अवैध हथियार खरीदा था। जांच में यह भी सामने आया कि वर्ष 2024 में उसके विरुद्ध मोबाइल चोरी का एक मामला दर्ज हुआ था, जिसमें वह लगभग चार माह तक जेल में भी रहा है। दोनों आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

Faridabad, Faridabad | Jun 25, 2026

ब्रेकिंग 

फरीदाबाद पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार जारी, 25 जून की अल सुबह नेहरू कॉलोनी फरीदाबाद में की गई कांबिंग

अपराध शाखाओं की 7 टीमों ने की कार्रवाई, महिला कर्मचारियों सहित 125 से अधिक पुलिस कर्मचारी रहे मौजूद, डॉग स्क्वाड व कमांडो टीम भी साथ रही

अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र के नेतृत्व में की गई है  कांबिंग/सर्चिंग

पुलिस प्रवक्ता

ब्रेकिंग फरीदाबाद पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार जारी, 25 जून की अल सुबह नेहरू कॉलोनी फरीदाबाद में की गई कांबिंग अपराध शाखाओं की 7 टीमों ने की कार्रवाई, महिला कर्मचारियों सहित 125 से अधिक पुलिस कर्मचारी रहे मौजूद, डॉग स्क्वाड व कमांडो टीम भी साथ रही अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र के नेतृत्व में की गई है कांबिंग/सर्चिंग पुलिस प्रवक्ता

Faridabad, Faridabad | Jun 25, 2026

#fbdharyana#catch #haryana - Faridabad News