Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
No post available

Thanks Dindori media I am greatfull❤️

Dindori, Dindori | Nov 29, 2021

MORE NEWS

ग्रामीण क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान आयोजित

डिण्डोरी अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत जनजागरूकता रैलियां, नशा मुक्ति शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, किशोरी बालिकाओं, महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीण नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जागरूकता रैलियों के माध्यम से गांव-गांव में नशा छोड़ने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। साथ ही हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर नशा मुक्ति अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिलेवासियों से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर अपने परिवार, समाज एवं आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य के निर्माण में सहयोग करें। विभाग ने बताया कि नशामुक्त समाज के लक्ष्य को साकार करने के लिए इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

ग्रामीण क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान आयोजित डिण्डोरी अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत जनजागरूकता रैलियां, नशा मुक्ति शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, किशोरी बालिकाओं, महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीण नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जागरूकता रैलियों के माध्यम से गांव-गांव में नशा छोड़ने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। साथ ही हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर नशा मुक्ति अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिलेवासियों से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर अपने परिवार, समाज एवं आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य के निर्माण में सहयोग करें। विभाग ने बताया कि नशामुक्त समाज के लक्ष्य को साकार करने के लिए इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे। #anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

रसोइयों का कुकिंग कम्पटीशन आयोजित

डिंडौरी, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण कार्यक्रम परिषद भोपाल के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत डिंडौरी के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत बजाग में कुक कम हेल्पर (रसोइयों) का कुकिंग कम्पटीशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड के 6 जनशिक्षा केंद्रों से कुल 60 रसोइयों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत बजाग की अध्यक्ष श्रीमती फूलकली मरावी ने की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा रूपेश परस्ते सहित जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों ने स्थानीय एवं पोषणयुक्त व्यंजनों का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों द्वारा कुटकी की खीर, कोदो एवं मक्का का पेज, मक्का एवं चने की रोटी के साथ चकोड़ा एवं चेंच भाजी सहित अन्य पारंपरिक व्यंजन प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा खीर, पुड़ी, चीला, मालपुआ, दाल-चावल एवं विभिन्न प्रकार की सब्जियां भी परोसी गईं, जिनकी अतिथियों ने सराहना की।

निर्णायक मंडल ने स्वाद, गुणवत्ता एवं विविधता के आधार पर प्रतिभागियों का चयन कर पुरस्कार प्रदान किए। प्रथम पुरस्कार श्रीमती धनिया बाई, द्वितीय पुरस्कार श्रीमती पार्वती बाई एवं सुशीला बाई तथा तृतीय पुरस्कार श्रीमती नर्मदा बाई, श्रीमती शांति बाई एवं श्रीमती बेला बाई को प्रदान किया गया। सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए गए। विजेताओं को क्रमशः 5000, 3000, 2000 एवं 1000 रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र दिए गए।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने विद्यालयों में स्वच्छ, स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर बल दिया तथा रसोइयों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

रसोइयों का कुकिंग कम्पटीशन आयोजित डिंडौरी, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण कार्यक्रम परिषद भोपाल के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत डिंडौरी के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत बजाग में कुक कम हेल्पर (रसोइयों) का कुकिंग कम्पटीशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड के 6 जनशिक्षा केंद्रों से कुल 60 रसोइयों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत बजाग की अध्यक्ष श्रीमती फूलकली मरावी ने की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा रूपेश परस्ते सहित जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों ने स्थानीय एवं पोषणयुक्त व्यंजनों का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों द्वारा कुटकी की खीर, कोदो एवं मक्का का पेज, मक्का एवं चने की रोटी के साथ चकोड़ा एवं चेंच भाजी सहित अन्य पारंपरिक व्यंजन प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा खीर, पुड़ी, चीला, मालपुआ, दाल-चावल एवं विभिन्न प्रकार की सब्जियां भी परोसी गईं, जिनकी अतिथियों ने सराहना की। निर्णायक मंडल ने स्वाद, गुणवत्ता एवं विविधता के आधार पर प्रतिभागियों का चयन कर पुरस्कार प्रदान किए। प्रथम पुरस्कार श्रीमती धनिया बाई, द्वितीय पुरस्कार श्रीमती पार्वती बाई एवं सुशीला बाई तथा तृतीय पुरस्कार श्रीमती नर्मदा बाई, श्रीमती शांति बाई एवं श्रीमती बेला बाई को प्रदान किया गया। सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए गए। विजेताओं को क्रमशः 5000, 3000, 2000 एवं 1000 रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने विद्यालयों में स्वच्छ, स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर बल दिया तथा रसोइयों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। #anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित, कम प्रगति वाले पर्यवेक्षकों की वेतनवृद्धि रोकने के दिए निर्देश

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित पोषण अभियान, पोषण ट्रैकर की प्रगति, कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों के प्रबंधन, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को प्रदान की जा रही सेवाओं तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बीपीएम, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास), सहायक संचालक, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) एवं समस्त पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान सीईओ श्री दिव्यांशु चौधरी ने विभागीय कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन पर्यवेक्षकों की प्रगति लगातार कम पाई जा रही है तथा जो निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति नहीं कर रहे हैं, उनकी वार्षिक वेतनवृद्धि (Annual Increment) नियमानुसार रोकी जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को ऐसे कर्मचारियों के कार्यों की नियमित समीक्षा कर आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पोषण ट्रैकर पर समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत प्रविष्टियां, कुपोषित बच्चों का प्रभावी प्रबंधन तथा विभागीय योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करें। कार्य में लापरवाही या उदासीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कुपोषण उन्मूलन के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने पर भी जोर दिया गया।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित, कम प्रगति वाले पर्यवेक्षकों की वेतनवृद्धि रोकने के दिए निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित पोषण अभियान, पोषण ट्रैकर की प्रगति, कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों के प्रबंधन, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को प्रदान की जा रही सेवाओं तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बीपीएम, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास), सहायक संचालक, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) एवं समस्त पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान सीईओ श्री दिव्यांशु चौधरी ने विभागीय कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन पर्यवेक्षकों की प्रगति लगातार कम पाई जा रही है तथा जो निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति नहीं कर रहे हैं, उनकी वार्षिक वेतनवृद्धि (Annual Increment) नियमानुसार रोकी जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को ऐसे कर्मचारियों के कार्यों की नियमित समीक्षा कर आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोषण ट्रैकर पर समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत प्रविष्टियां, कुपोषित बच्चों का प्रभावी प्रबंधन तथा विभागीय योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करें। कार्य में लापरवाही या उदासीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कुपोषण उन्मूलन के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने पर भी जोर दिया गया। #anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर नशा मुक्ति सप्ताह के तहत जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

डिंडोरी में 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर दिव्य ज्योति सोशल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा संचालित शिवनिल नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, डिंडोरी द्वारा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में "नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान" थीम पर नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड क्रमांक-2, सुबखार में शिवनिल नशा मुक्ति केंद्र एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के वन स्टॉप सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की निकिता जी ने महिलाओं की सुरक्षा, वन स्टॉप सेंटर द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

इसके पश्चात शिवनिल नशा मुक्ति केंद्र के स्टाफ द्वारा उपस्थित महिलाओं, बच्चों एवं नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा मुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बैंड-बाजे एवं जोशीले नारों के साथ जन-जागरूकता रैली निकाली गई, जिसने लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया।

रैली के उपरांत इमली कुटी के समीप आम नागरिकों के बीच नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कराया गया, जिसमें सभी ने स्वयं नशा न करने तथा दूसरों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

इसी क्रम में शिवनिल नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में उपचाररत मरीजों के बीच भी नशा मुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण आयोजित किया गया। मरीजों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में शिवनिल नशा मुक्ति केंद्र से सुधा तिवारी, देवराज कछवाहा, रितु सेन, बच्चू नाथ चौहान, अजय ठाकुर एवं विवेक उपस्थित रहे। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग से नीतू तिलगाम, वन स्टॉप सेंटर से निकिता जी एवं रितु खांडे तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं स्थानीय नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर नशा मुक्ति सप्ताह के तहत जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित डिंडोरी में 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर दिव्य ज्योति सोशल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा संचालित शिवनिल नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, डिंडोरी द्वारा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में "नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान" थीम पर नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड क्रमांक-2, सुबखार में शिवनिल नशा मुक्ति केंद्र एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के वन स्टॉप सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की निकिता जी ने महिलाओं की सुरक्षा, वन स्टॉप सेंटर द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात शिवनिल नशा मुक्ति केंद्र के स्टाफ द्वारा उपस्थित महिलाओं, बच्चों एवं नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा मुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बैंड-बाजे एवं जोशीले नारों के साथ जन-जागरूकता रैली निकाली गई, जिसने लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया। रैली के उपरांत इमली कुटी के समीप आम नागरिकों के बीच नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कराया गया, जिसमें सभी ने स्वयं नशा न करने तथा दूसरों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इसी क्रम में शिवनिल नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में उपचाररत मरीजों के बीच भी नशा मुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण आयोजित किया गया। मरीजों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में शिवनिल नशा मुक्ति केंद्र से सुधा तिवारी, देवराज कछवाहा, रितु सेन, बच्चू नाथ चौहान, अजय ठाकुर एवं विवेक उपस्थित रहे। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग से नीतू तिलगाम, वन स्टॉप सेंटर से निकिता जी एवं रितु खांडे तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं स्थानीय नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए। #anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर नोटिस जारी

सीईओ जिला पंचायत डिंडोरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिव्यांशु चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय, सिविल सर्जन डॉ. रमेश सिंह मरावी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला क्षय अधिकारी सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में 1 अप्रैल 2025 से 23 जून 2026 तक संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान एएनसी पंजीयन, गंभीर एनीमिया, पीआईएच प्रबंधन, नियमित टीकाकरण, पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), सिकल सेल एनीमिया जांच एवं उपचार तथा क्षय रोग (टीबी) कार्यक्रम की प्रगति का मूल्यांकन किया गया।
जिला पंचायत सीईओ ने सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी संबंधित पोर्टल पर शत-प्रतिशत एवं नियमित रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। टीकाकरण का लक्ष्य केवल 85 प्रतिशत रहने पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में एएनसी पंजीयन की कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विक्रमपुर, समनापुर एवं बजाग के खंड चिकित्सा अधिकारियों (बीएमओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। वहीं टीबी कार्यक्रम की सभी लंबित पोर्टल प्रविष्टियां सात दिनों के भीतर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, नियमित मॉनिटरिंग और समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ आम नागरिकों तक पहुंच सके।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर नोटिस जारी सीईओ जिला पंचायत डिंडोरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिव्यांशु चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय, सिविल सर्जन डॉ. रमेश सिंह मरावी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला क्षय अधिकारी सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में 1 अप्रैल 2025 से 23 जून 2026 तक संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान एएनसी पंजीयन, गंभीर एनीमिया, पीआईएच प्रबंधन, नियमित टीकाकरण, पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), सिकल सेल एनीमिया जांच एवं उपचार तथा क्षय रोग (टीबी) कार्यक्रम की प्रगति का मूल्यांकन किया गया। जिला पंचायत सीईओ ने सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी संबंधित पोर्टल पर शत-प्रतिशत एवं नियमित रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। टीकाकरण का लक्ष्य केवल 85 प्रतिशत रहने पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एएनसी पंजीयन की कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विक्रमपुर, समनापुर एवं बजाग के खंड चिकित्सा अधिकारियों (बीएमओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। वहीं टीबी कार्यक्रम की सभी लंबित पोर्टल प्रविष्टियां सात दिनों के भीतर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, नियमित मॉनिटरिंग और समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ आम नागरिकों तक पहुंच सके। #anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026