Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
radhesonukumar123
No post available
8
अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का जल स्तर बढ़ रहा है.. सख्ते में आपदा प्रबंधन विभाग #rudraprayag_police #news @bhatthimanshu
Rudraprayag, Rudraprayag
| Jul 10, 2022
#rudraprayag_police
#news
MORE NEWS
जय बाबा केदारनाथ 🌹🌹
Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 27, 2026
रूद्रप्रयाग जिले के ग्राम देवल में मां राजराजेश्वरी मंदिर प्रवेश एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न!! जनपद रुद्रप्रयाग के जखोली विकासखंड अंतर्गत ग्राम देवल में 26-27 जून को आयोजित मां राजराजेश्वरी मंदिर प्रवेश एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन हुआ। इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने मां राजराजेश्वरी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ मां राजराजेश्वरी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस शुभ अवसर पर मंदिर का शिलान्यास भी किया गया, जिसे क्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक इतिहास का एक गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। महिला कीर्तन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं के अनुसार कई महिलाओं एवं भक्तों पर देवी-देवताओं का दिव्य आवेश देखने को मिला। मंदिर परिसर "जय मां राजराजेश्वरी" के जयघोषों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने इस दिव्य पल का साक्षी बनकर स्वयं को धन्य महसूस किया। इस भव्य धार्मिक आयोजन का संचालन भाजपा नेता कमलेश उनियाल के निर्देशन में किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार संपूर्ण आयोजन उनके निजी सहयोग एवं व्यय से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 🚩 जय मां राजराजेश्वरी 🚩 #रुद्रप्रयाग #जखोली #देवल #मां_राजराजेश्वरी #प्राण_प्रतिष्ठा #धार्मिक_आयोजन #उत्तराखंड #Devbhoomi
Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 27, 2026
देवभूमि के स्वाभिमान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर हो जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई : मोहित डिमरी!! "आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा हो सकता है तो उत्तराखंड की महिलाओं को अपमानित करने वालों पर एफआईआर क्यों नहीं?" रुद्रप्रयाग। पूर्व विधायक प्रत्याशी मोहित डिमरी ने उत्तराखंड में हाल के दिनों में हुई घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देवभूमि की शांति, सामाजिक सौहार्द और स्वाभिमान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगरासू गुरुद्वारे में हथियारबंद निहंगों के उपद्रव तथा कर्णप्रयाग में एक युवक पर तलवार से हुए हमले जैसी घटनाओं ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है और इन मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। डिमरी ने आरोप लगाया कि उपद्रवियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें सुरक्षा देकर वापस भेजा गया, जिससे प्रदेशवासियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर पंजाब के कुछ कट्टरपंथी तत्वों द्वारा उत्तराखंड की मातृशक्ति और महिलाओं के खिलाफ अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, जो किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकतीं। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्थानीय युवक की प्रतिक्रिया से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उस पर खेद व्यक्त किया जा सकता है, लेकिन पूरे घटनाक्रम की शुरुआत उन लोगों ने की जिन्होंने देवभूमि और उसकी महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा का प्रयोग किया। मोहित डिमरी ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड के लोगों के मन में सिख गुरुओं, गुरुद्वारों और सिख समाज के प्रति हमेशा से गहरी श्रद्धा और सम्मान रहा है। पंजाब और उत्तराखंड के रिश्ते सदियों पुराने हैं। उनका विरोध किसी धर्म या समुदाय से नहीं, बल्कि कानून हाथ में लेने वाले और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले उपद्रवी एवं कट्टरपंथी तत्वों से है। उन्होंने सिख समाज के प्रबुद्ध लोगों से भी ऐसे तत्वों का समर्थन न करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि एक बयान के आधार पर आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सकता है, तो उत्तराखंड और देवभूमि की महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने वाले लोगों के विरुद्ध भी समान रूप से एफआईआर क्यों दर्ज नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि कानून सभी नागरिकों के लिए समान होना चाहिए और न्याय भी बिना किसी भेदभाव के होना चाहिए। डिमरी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाले तथा महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए तथा प्रदेश में 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अंत में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड शांति, सद्भाव और भाईचारे की भूमि है, लेकिन यदि देवभूमि के स्वाभिमान और सम्मान पर कोई आंच आती है तो प्रदेशवासी कानून के दायरे में रहकर न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी, ताकि भविष्य में कोई भी उत्तराखंड की अस्मिता और महिलाओं के सम्मान पर टिप्पणी करने का साहस न कर सके।
Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 27, 2026
केदारनाथ यात्रा के दौरान घोड़े से गिरी हरियाणा की महिला यात्री, एसडीआरएफ-वाईएमएफ की टीम ने किया रेस्क्यू!! केदारनाथ धाम की यात्रा पर आई एक 44 वर्षीय महिला यात्री घोड़े से गिरकर घायल हो गई। समय पर सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और वाईएमएफ की टीमों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को रेस्क्यू कर गौरीकुंड बाजार तक सुरक्षित पहुंचाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुंड में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट से सूचना मिली थी कि केदारनाथ से गौरीकुंड आते समय 'छोड़ी' नामक स्थान पर एक महिला यात्री घोड़े से गिर गई है। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ और वाईएमएफ की रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हो गईं। टीम ने घायल महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद गौरीकुंड बाजार तक पहुंचाया। बताया गया कि घायल महिला की पहचान हरियाणा निवासी सुलेखा, उम्र 44 वर्ष के रूप में हुई है। वह केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। प्रशासन ने सभी तीर्थयात्रियों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और घोड़ा-खच्चर पर यात्रा करते समय सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने की अपील की है।
Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 27, 2026
शनिवार आज के दिव्य मंगलमय दर्शन कीजिए, हर हर महादेव, जय श्री केदार 🌹👏
Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 27, 2026
अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का जल स्तर बढ़ रहा है.. सख्ते में आपदा प्रबंधन विभाग #rudraprayag_police #news @bhatthimanshu - Rudraprayag News