Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
nj557820
No post available
in a Pratapgarh one old .an killed by a gun .
Pratapgarh, Pratapgarh
| Aug 17, 2024
प्रतापगढ़ के धरियावद में एक बुजुर्ग की गोली लगने से मौत हो गई। बुजुर्ग अपने ही घर में लाइसेंसी बंदूक को साफ कर रहा था। इस दौरान अचानक गोली चल गई और उसके पेट में जा लगी। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
MORE NEWS
महुली हादसा: डीएम-एसपी ने संयुक्त रूप से किया घटनास्थल का निरीक्षण, पीड़ित परिवार को ₹26.20 लाख की राहत सहायता दी गई। ---------------------- प्रतापगढ़-: थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम महुली में जर्जर मकान गिरने से हुई दर्दनाक दुर्घटना के बाद जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 02:00 बजे प्रमोद श्रीवास्तव पुत्र कामता प्रसाद का जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे परिवार के छह सदस्य मलबे में दब गए। इस भीषण हादसे में प्रमोद श्रीवास्तव (60 वर्ष), रीता (55 वर्ष), नितिन (25 वर्ष), माधुरी (23 वर्ष), माधव (01 वर्ष) तथा अद्विक उर्फ बाबू (10 माह) की दुःखद मृत्यु हो गई। वहीं अमन पुत्र प्रमोद (28 वर्ष) सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा राहत कार्यों की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप पीड़ित परिवार को अनुमन्य राहत सहायता तत्काल उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मृत छह व्यक्तियों के लिए दैवीय आपदा राहत मद के अंतर्गत प्रति मृतक ₹4 लाख की दर से कुल ₹24 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त पक्के मकान के लिए ₹1.20 लाख तथा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना के अंतर्गत ₹1 लाख की सहायता भी स्वीकृत कर प्रदान की गई है। इस प्रकार पीड़ित परिवार को कुल ₹26.20 लाख की राहत सहायता उपलब्ध कराई गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें आवश्यकतानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने लगातार हो रही वर्षा के मद्देनजर अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर जर्जर एवं असुरक्षित मकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए जागरूक करने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि घटना से संबंधित सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई नियमानुसार कराई जा रही है। सभी मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया तथा आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की गईं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हादसे में दिवंगत हुए सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। -----
Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 6, 2026
#pratapgarhup72 #highlightseveryone #pratapgarhnews #UttarPradesh
Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 6, 2026
ब्रेकिंग प्रतापगढ़ ..दर्दनाक घटना😭 #UttarPradesh #Shocking #sadstory #pratapgarhnews #UpdateNews #highlightseveryone #followerseveryone #RIP प्रतापगढ़ के महुली में जर्जर पुराने मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद प्रतापगढ़ में हुए हादसे का लिया संज्ञान मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करवाने हेतु दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने हेतु दिए निर्देश
Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 6, 2026
उजड़ गया पूरा परिवार: बारिश में ढहा 100 साल पुराना मकान, दंपती समेत दो मासूम बच्चों की मौत महुली वार्ड में मातम, प्रमोद-रीता सहित छह की गई जान, बेटा अमन अस्पताल में भर्ती प्रतापगढ़। लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार तड़के महुली वार्ड में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगभग 100 वर्ष पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। मलबे में दबने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान प्रमोद श्रीवास्तव, उनकी पत्नी रीता श्रीवास्तव, पुत्र नितिन श्रीवास्तव, पुत्रवधू माधुरी श्रीवास्तव तथा दो मासूम बच्चों माधव और अद्विक के रूप में हुई है। परिवार के बड़े बेटे अमन श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कई घंटों तक चले राहत एवं बचाव अभियान में मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन छह लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। घायल अमन को तत्काल अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद पूरे महुली वार्ड में शोक की लहर दौड़ गई। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत कार्यों का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में लगातार बारिश के कारण जर्जर मकान के ढहने की बात सामने आ रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़ प्रतापगढ़। रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली दासा चौरा गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। घर में बिजली का स्विच बंद करने के दौरान करंट की चपेट में आए दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। बड़े भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि छोटे भाई का इलाज जारी है। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल बुनियादी सुविधाओं और प्रशासनिक उदासीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जामताली दासा चौरा निवासी अनिरुद्ध गौतम (45) पुत्र लाल बहादुर गौतम बुधवार सुबह करीब छह बजे नींद से उठने के बाद घर में लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड का स्विच बंद करने पहुंचे। जैसे ही उन्होंने स्विच दबाया, वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। अनिरुद्ध को तड़पता देख उनका छोटा भाई शशि गौतम (28) उन्हें बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन रास्ता न होने से इलाज में विलंब होने से मौत हो जाने का आरोप लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि सालों से रास्ते की समस्या को लेकर वह सभी प्रशासन से गुहार लगा रहे है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 5, 2026