🔱 श्रावणी मेला–2026 | आस्था के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध जिला प्रशासन
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार, पवित्र बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम, बराबर में श्रावणी मेला–2026 के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, विश्राम, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश एवं खाद्य सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन, जहानाबाद द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
🏥 स्वास्थ्य सुविधा — 07 मेडिकल कैंप
🛏️ विश्राम की व्यवस्था — 03 विश्राम गृह, 05 गजीबो एवं 06 शेड
🎛️ सहायता एवं निगरानी — 03 कंट्रोल रूम 24×7 कार्यरत
📹 सुरक्षा व्यवस्था — 63 सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी
👮 24×7 सुरक्षा — प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल
💡 पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था — 500+ हैलोजन लाइट एवं 02 हाई मास्ट लाइट
📢 सूचना एवं सहायता — माइकिंग व्यवस्था एवं पर्यटन हेल्प डेस्क
🚿 श्रद्धालुओं की सुविधा — स्नान गृह एवं चेंजिंग रूम की व्यवस्था
🚰 पेयजल — 26 चालू चापाकल एवं 05 स्थानों पर रनिंग वाटर की सुविधा
🚻 स्वच्छता सुविधा — पुरुषों के लिए 31 एवं महिलाओं के लिए 32 शौचालय, साथ ही 05 नए शौचालयों का निर्माण
🧹 साफ-सफाई — मेला परिसर एवं श्रद्धालुओं के आवागमन वाले क्षेत्रों में समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था
🧪 खाद्य सुरक्षा — श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने हेतु खाद्य नमूनों की जांच (Food Sample Testing) की सुविधा
🙏 धार्मिक अनुष्ठान — मुंडन स्थल की समुचित व्यवस्था
जिला प्रशासन का संकल्प—श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान, हर कदम पर सुविधा और सुरक्षा।
🔱 बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम, बराबर में आपका स्वागत है।
#ShravaniMela2026 #BabaSiddheshwarNathDham #Barabar_Jehanabad
#ViksitBharat_SamridhBihar_AadarshJehanabad
Soochna Jansampark
Jehanabad, Bihar | Aug 11, 2026