*भव्य बिश्नोई के प्रयासों से आदमपुर मंडी में तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी*
आदमपुर मंडी की तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण एवं सुधार के लिए 4 करोड़ 14 लाख 19 हजार रुपए की प्रशासनिक मंजूरी मिली है। यह मंजूरी चौधरी कुलदीप बिश्नोई जी और भव्य बिश्नोई जी के लगातार प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने इन महत्वपूर्ण सड़कों की स्थिति को लेकर सरकार और संबंधित विभाग के समक्ष लगातार मांग उठाई।
आदमपुर मंडी की बस स्टैंड रोड से पंप तक, बीडीओ ब्लॉक से सिनेमा हॉल होते हुए सब्जी मंडी तक तथा तेल कुटिया मंदिर से आगे पुल तक बनने वाली इन तीनों सड़कों से क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
इन सड़कों के निर्माण को लेकर भव्य बिश्नोई जी ने लगातार अधिकारियों और सरकार के समक्ष पैरवी की। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के साथ चंडीगढ़ में हुई मुलाकात और डिनर के दौरान भी उन्होंने आदमपुर मंडी की इन सड़कों सहित क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीरता से चर्चा की थी। इससे पहले भी संबंधित विभाग एवं सरकार को पत्र सौंपकर इन कार्यों को शीघ्र पूरा करवाने की मांग की गई थी।
आज 4 करोड़ 14 लाख 19 हजार रुपए की लागत से तीनों महत्वपूर्ण सड़कों को प्रशासनिक मंजूरी मिलना भव्य बिश्नोई जी की निरंतर सक्रियता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
आदमपुर के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों को सरकार तक पहुंचाकर उन्हें धरातल पर उतारना है। इन सड़कों के निर्माण से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी और आदमपुर मंडी के विकास को भी नई गति मिलेगी।
Hisar, Hissar | Aug 28, 2026