Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
No post available

#जस्टिस अतिथि विद्वान 🙏🇨🇮

Bandhogarh, Umaria | Sep 2, 2022

MORE NEWS

⏩विश्व साइकिल दिवस पर ‘उमरिया साइक्लोथॉन-2026’ का हुआ सफल आयोजन

⏩ विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण एवं फिट इंडिया अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में ‘उमरिया साइक्लोथॉन-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं, विद्यार्थियों तथा शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर साइकिल चलाने के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

 ⏩साइक्लोथॉन रैली का शुभारंभ स्टेडियम ग्राउंड से हुआ। रैली रणविजय चौक, गांधी चौक, जय स्तंभ चौक, पुराना बस स्टैंड, स्टेशन चौराहा, सगरा मंदिर तिराहा, नया बस स्टैंड तिराहा एवं नौ नंबर कॉलोनी से होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंची। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर फिटनेस और हरित परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
 
 ⏩इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या ने कहा कि साइकिल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने नागरिकों से दैनिक जीवन में अधिकाधिक साइकिल उपयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने तथा साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों को शुभकामनाएं एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के संदेश के साथ हुआ।

 ⏩कार्यक्रम का संचालन कृष्णा झारिया ने किया। इस अवसर पर उमाशंकर त्रिपाठी सहित मेरा युवा भारत केंद्र, उमरिया के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
@cmmadhyapradesh
@mpsportsdept
#cyclothon2026
#WorldBicycleDay
#RideforHealth
#उमरिया
umaria

⏩विश्व साइकिल दिवस पर ‘उमरिया साइक्लोथॉन-2026’ का हुआ सफल आयोजन ⏩ विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण एवं फिट इंडिया अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में ‘उमरिया साइक्लोथॉन-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं, विद्यार्थियों तथा शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर साइकिल चलाने के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। ⏩साइक्लोथॉन रैली का शुभारंभ स्टेडियम ग्राउंड से हुआ। रैली रणविजय चौक, गांधी चौक, जय स्तंभ चौक, पुराना बस स्टैंड, स्टेशन चौराहा, सगरा मंदिर तिराहा, नया बस स्टैंड तिराहा एवं नौ नंबर कॉलोनी से होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंची। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर फिटनेस और हरित परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। ⏩इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या ने कहा कि साइकिल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने नागरिकों से दैनिक जीवन में अधिकाधिक साइकिल उपयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने तथा साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों को शुभकामनाएं एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के संदेश के साथ हुआ। ⏩कार्यक्रम का संचालन कृष्णा झारिया ने किया। इस अवसर पर उमाशंकर त्रिपाठी सहित मेरा युवा भारत केंद्र, उमरिया के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. @cmmadhyapradesh @mpsportsdept #cyclothon2026 #WorldBicycleDay #RideforHealth #उमरिया umaria

Umaria, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

⏩ स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण एवं फिट इंडिया के संदेश के साथ स्टेडियम में आयोजित हुआ उमरिया साइक्लोथॉन 2026।

⏩ युवाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर साइकिल चलाने के प्रति जागरूकता का दिया संदेश।
@cmmadhyapradesh
@mpsportsdept
#jansamparkmp
 #cyclothon2026
#WorldBicycleDay
 #RideforHealth
#उमरिया

⏩ स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण एवं फिट इंडिया के संदेश के साथ स्टेडियम में आयोजित हुआ उमरिया साइक्लोथॉन 2026। ⏩ युवाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर साइकिल चलाने के प्रति जागरूकता का दिया संदेश। @cmmadhyapradesh @mpsportsdept #jansamparkmp #cyclothon2026 #WorldBicycleDay #RideforHealth #उमरिया

Umaria, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

⏩प्रतिबंध के बावजूद की जा रही बोरिंग पर एसडीएम ने की कार्यवाही

⏩ जिले में जल संकट को देखते हुए लागू किए गए प्रतिबंधों के बावजूद अवैध रूप से बोरिंग कराए जाने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती राखी सहाय द्वारा सम्पूर्ण उमरिया जिले को जल अभावग्रस्त घोषित करते हुए नए निजी हैंडपंप और ट्यूबवेल उत्खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद बांधवगढ़ तहसील क्षेत्र में बोरिंग का कार्य किए जाने की शिकायत मिलने पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
 ⏩ जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम, 1986 की धारा 3 के तहत जिले को जल अभावग्रस्त घोषित किया गया है। साथ ही अधिनियम की धारा 6(1) के अंतर्गत जिले में नए निजी हैंडपंप, ट्यूबवेल उत्खनन तथा स्टॉप डैम, चेकडैम, नदी और तालाबों के पानी का सिंचाई कार्य में उपयोग आगामी आदेश तक प्रतिबंधित किया गया है।
 ⏩ शिकायत के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह ने ग्राम डोगरगवां,पोस्ट मजमानी कला, वृत्त तामन्नारा में जांच की। जांच के दौरान रामलाल यादव पिता स्वर्गीय श्यामलाल यादव के घर परिसर में बोरिंग मशीन क्रमांक एमपी-54-जेडसी-1555 तथा ट्रक क्रमांक एमपी-54-जेडसी-1667 से बोरिंग कार्य करते हुए पाया गया।
 ⏩  जांच में संबंधित पक्ष द्वारा बोरिंग कराने के लिए कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं की जा सकी। इसके बाद प्रशासन ने बोरिंग मशीन एवं संबंधित वाहन को जब्त कर थाना कोतवाली में अभिरक्षा हेतु खड़ा कराने के निर्देश दिए हैं।
 प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जल संरक्षण संबंधी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
@cmmadhyapradesh
@minphemp
#jansamparkmp
#उमरिया 
#umaria

⏩प्रतिबंध के बावजूद की जा रही बोरिंग पर एसडीएम ने की कार्यवाही ⏩ जिले में जल संकट को देखते हुए लागू किए गए प्रतिबंधों के बावजूद अवैध रूप से बोरिंग कराए जाने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती राखी सहाय द्वारा सम्पूर्ण उमरिया जिले को जल अभावग्रस्त घोषित करते हुए नए निजी हैंडपंप और ट्यूबवेल उत्खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद बांधवगढ़ तहसील क्षेत्र में बोरिंग का कार्य किए जाने की शिकायत मिलने पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। ⏩ जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम, 1986 की धारा 3 के तहत जिले को जल अभावग्रस्त घोषित किया गया है। साथ ही अधिनियम की धारा 6(1) के अंतर्गत जिले में नए निजी हैंडपंप, ट्यूबवेल उत्खनन तथा स्टॉप डैम, चेकडैम, नदी और तालाबों के पानी का सिंचाई कार्य में उपयोग आगामी आदेश तक प्रतिबंधित किया गया है। ⏩ शिकायत के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह ने ग्राम डोगरगवां,पोस्ट मजमानी कला, वृत्त तामन्नारा में जांच की। जांच के दौरान रामलाल यादव पिता स्वर्गीय श्यामलाल यादव के घर परिसर में बोरिंग मशीन क्रमांक एमपी-54-जेडसी-1555 तथा ट्रक क्रमांक एमपी-54-जेडसी-1667 से बोरिंग कार्य करते हुए पाया गया। ⏩ जांच में संबंधित पक्ष द्वारा बोरिंग कराने के लिए कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं की जा सकी। इसके बाद प्रशासन ने बोरिंग मशीन एवं संबंधित वाहन को जब्त कर थाना कोतवाली में अभिरक्षा हेतु खड़ा कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जल संरक्षण संबंधी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। @cmmadhyapradesh @minphemp #jansamparkmp #उमरिया #umaria

Umaria, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026