एडीएम श्री बृजेंद्र रावत ने स्वामित्व शिविरों का किया निरीक्षण, रजिस्ट्री कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए
अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत ने आज रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम धराड़, बिरमावल, रत्तागढ़ खेड़ा, बांगरोद, सिखेड़ी, बड़ौदा, सेमलिया एवं पंछेड़ में आयोजित स्वामित्व शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में स्वामित्व योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के पश्चात अपर कलेक्टर श्री रावत ने तहसील के समस्त पटवारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने स्वामित्व योजना के अंतर्गत रजिस्ट्री कार्य में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही जिन ग्रामों में अभिलेखों में त्रुटियां पाई गई हैं, उनके त्रुटि संबंधी प्रकरण तैयार कर तीन दिवस में सुधार की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश एसडीएम एवं तहसीलदार को दिए।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh
Ratlam, Madhya Pradesh | Nov 15, 2026