🤝 पंचायत स्तर पर समाधान, ग्रामीणों को त्वरित राहत!
राज्य सरकार के निर्देश एवं जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में आज 06 अक्टूबर 2026 को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया।
शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की गई, वहीं कई लंबित मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की गई।
📌 शिविरों में प्रमुख रूप से—
🔹 राजस्व एवं भूमि संबंधी मामले
🔹 दाखिल-खारिज एवं भूमि विवाद
🔹 सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं दिव्यांगजन सहायता
🔹 राशन कार्ड एवं प्रधानमंत्री आवास योजना
🔹 आयुष्मान भारत योजना
🔹 बिजली एवं पेयजल
🔹 शिक्षा एवं छात्रवृत्ति
🔹 स्वास्थ्य एवं कृषि
🔹 मनरेगा सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई।
👥 वरीय पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री जयप्रकाश नारायण, अपर समाहर्ता आपदा श्री उपेंद्र पंडित, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री गौरव सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री इफ्तेखार अहमद, जिला परिवहन पदाधिकारी सुश्री सुनंदा कुमारी सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए शिविरों के सुचारु, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुखी संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
🏛️ पंचायत तक पहुंच रही प्रशासनिक सेवाएं
सहयोग शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रखंड अथवा जिला मुख्यालय के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि सरकारी सेवाएं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पंचायत स्तर पर ही सरलता और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।
📢 आमजन से अपील: अपने पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें और पात्रतानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
#SamratChoudhary #CMSamrat #SahyogShivir #GoodGovernance #PublicService #AurangabadBihar #DistrictAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Aurangabad, Bihar | Oct 6, 2026