CD colony jhumritilaiya mein choron ne chori karne ka Kiya prayas
तिलैया थाना क्षेत्र के सीडी कॉलोनी में मंगलवार की देर रात्रि 4 अपराधियों के द्वारा तीन घरों में चोरी की घटना का असफल प्रयास किया गया। रात करीब 3 बजे चार अपराधी चेहरे को ढक कर तीन लोगों के घर में प्रवेश करने के बाद चोरी की फिराक में थे। इसी दौरान मोहल्ले में एक महिला के जग जाने के बाद चारों अपराधी मौके से फरार हो गए।