बिलासपुर के बरठीं के पास संगासवीं में पुलिस जांच पर उठे सवाल, गुप्त तरीके से तफ्तीश या जनता से जानकारी छिपाई जा रही? परिवार और लोगों को आधिकारिक जानकारी का इंतजार
Himachal Pradesh Police SP Bilaspur HP DC Bilaspur Sukhvinder Singh Sukhu Jairam Thakur
बिलासपुर के बरठीं के पास संगासवीं में धर्मेंद्र की मौत के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच जारी है। स्थानीय लोगों और परिवार का कहना है कि मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी अभी तक आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है, जिससे घटना की वास्तविकता को लेकर कई सवाल बने हुए हैं। जांच को प्रभावित किए बिना पुलिस की ओर से अब तक की कार्रवाई और सामने आए महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी समय-समय पर सार्वजनिक किया जाना जरूरी है, ताकि लोगों को सच्चाई का पता चल सके और अफवाहों पर रोक लग सके। घटना के करीब चार दिन बाद घटना के समय उपयोग की गई बाइक की फोरेंसिक जांच किए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह है कि चार दिन बाद की जा रही फोरेंसिक जांच में क्या घटनाक्रम से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिल पाएंगे और क्या बाइक से ऐसे साक्ष्य सामने आ सकेंगे, जो मामले की कड़ियों को जोड़ने में पुलिस की मदद करें? हालांकि, इसका अंतिम निष्कर्ष फोरेंसिक रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। परिवार और स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए जल्द आधिकारिक जानकारी सामने लाएगी और धर्मेंद्र की मौत की पूरी सच्चाई सामने आएगी।
धर्मेंद्र के परिवार की मदद के लिए क्राउडफंडिंग अभियान, मां, पत्नी और बेटी के लिए आपकी छोटी सी मदद बनेगी बड़ा सहारा
धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी माता, पत्नी और बेटी के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार की मदद के लिए क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया गया है। जो लोग अपनी इच्छा और सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए संयुक्त बैंक खाते में सीधे सहायता राशि जमा कर सकते हैं। अभियान का उद्देश्य धर्मेंद्र की माता, पत्नी और बेटी तीनों के जीवनयापन, आवश्यक जरूरतों, शिक्षा, चिकित्सा और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा में सहयोग करना है। सहायता राशि के उपयोग में पारदर्शिता बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा, ताकि जनता द्वारा दी गई मदद का उचित लाभ परिवार के तीनों सदस्यों तक पहुंच सके।
सहायता के लिए बैंक विवरण
Account Holder: Soma Devi & Rema Devi
Account Number: 88830100030408
IFSC: PUNB0HPGBO4
Branch: Barthin
आपकी छोटी सी मदद धर्मेंद्र की माता, पत्नी और बेटी के लिए बड़ा सहारा बन सकती है। सहयोग अपनी इच्छा और सामर्थ्य के अनुसार करें।
#KisseKahlurKe #Fagog #ShahTalai #BilaspurNews #Crowdfunding #HelpDharmendraFamily #HimachalNews #UTHimachal #UniqueTodayNews
Bilaspur Sadar, Bilaspur | Aug 31, 2026