🏅 राष्ट्रीय खेल दिवस पर चुनार में कबड्डी का जोश, एसपी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
मीरजापुर, 31 अगस्त। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चुनार में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
एसपी ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य माधवी शुक्ला, क्षेत्राधिकारी चुनार गायत्री यादव, शिक्षकगण, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। महाविद्यालय प्रबंधन ने एसपी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
#NationalSportsDay #Kabaddi #Mirzapur #Chunar #TodayMirzapur
Mirzapur, Mirzapur | Aug 31, 2026