#गुना - अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों एवं विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव और प्रतिभा
म0प्र0 शासन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग संचालनालय के निर्देशानुसार भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा वरिष्ठजनों के कल्याण एवं सशक्तिकरण हेतु अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) अंतर्गत विभिन्न कार्यकमों के आयोजन हेतु कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन में अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) अंतर्गत एक्शन प्ला्न फोर सीनियर सिटीजन वर्ष 2026-27 में इन्टर जनरेशन वॉन्डिंग एक्ट विटिज अन्तर्गत कार्यक्रमों का आयोजन दिनांक 21 सितम्बर 2026 से 27 सितम्बर 2026 तक किया जायेगा।
इसी क्रम में आज सेवा भारती आनंदधाम वृद्धाश्रम गुना में पारंपरिक कला (Art & Craft) और बुनाई/कढ़ाई सिखाना। पारंपरिक व्यंजनों (Cuisine) की रेसिपी और शुद्ध खान-पान के तरीके साझा करना। अपने जीवन के अनुभव और नैतिक मूल्यों (Moral Values) पर चर्चा आदि प्रतियोगिता आयोजित कि गई। उक्त कार्यक्रम में स्कूल के छात्र/छात्राओं द्वारा वृद्धजनों के साथ पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें सभी वृद्धजनों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। उक्त कार्यक्रम में उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग गुना श्री रिशु कुमार सुमन, जिला विधिक सहायता अधिकारी गुना श्री सर्वेश चतुर्वेदी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाकर वरिष्ठजनों द्वारा अपने जीवनकाल के अनुभव/ज्ञान का आदान-प्रदान एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सेवा भारती आनंदधाम वृद्धाश्रम गुना से श्री मुन्नालाल यादव प्रबंधक एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहें।
#Guna CM Madhya Pradesh
Guna, Madhya Pradesh | Sep 21, 2026