🔳अवैध शराब के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 102 पाव देशी मदिरा जब्त
🔳कटनी - जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आबकारी वृत्त बड़वारा की टीम द्वारा ग्राम कोटेश्वर, थाना बरही क्षेत्र में दबिश दी गई।
दबिश के दौरान पुरषोत्तम यादव के रिहायशी मकान के समक्ष विधिवत पंचनामा बनाकर तलाशी ली गई। तलाशी में 102 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। इस प्रकरण में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। साथ ही संबंधित व्यक्ति को भविष्य में अवैध रूप से शराब विक्रय न करने की सख्त हिदायत दी गई।
यह कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक केशव उइके के नेतृत्व में की गई, जिसमें आबकारी आरक्षक किसन लाल बरदिया का सराहनीय योगदान रहा।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी