Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

अमेरिका में शेखूपुरा की विधवा मां के इकलौते बेटे की मौत, गांव में पसरा मातम शेखूपुरा (मंचूरी) निवासी सुपनदीप सिंह पुत्र स्वर्गीय गुरबाज सिंह की अमेरिका में एक दर्दनाक हादसे में मौत हो जाने से पूरे गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे की खबर मिलते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया और हर आंख नम दिखाई दी। बताया जा रहा है कि सुपनदीप सिंह परिवार का इकलौता बेटा था, जो बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर करीब दो वर्ष पहले परिवार द्वारा जमीन बेचकर अमेरिका भेजा गया था। लेकिन परिवार के सपनों को उस समय गहरा आघात लगा जब उसके असामयिक निधन की सूचना गांव पहुंची। दर्दनाक पहलू यह भी है कि करीब आठ वर्ष पहले सुपनदीप के पिता गुरबाज सिंह का भी निधन हो चुका था। पिता का साया पहले ही सिर से उठ चुका था और अब इकलौते बेटे की मौत ने विधवा मां को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। बेटे के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया और इंतजार के बीच मां का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजन, रिश्तेदार और क्षेत्रवासी परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। हर किसी की जुबान पर यही बात है कि परिवार ने अपने बेटे के सुनहरे भविष्य के लिए बड़े त्याग किए थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। सुपनदीप सिंह के निधन से शेखूपुरा (मंचूरी) सहित आसपास के क्षेत्र में गहरा दुख और मातम का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Ballah, Karnal | Jun 17, 2026

MORE NEWS