रामनगर मे पुष्पा कुमारी बनी एसआईआर का कार्य पूर्ण करने वाली पहली बीएलओ, पुष्पा कुमारी रामनगर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो अपना एसआईआर का कार्य सौ प्रतिशत पूर्ण करने वाली पहली बीएलओ बन गयी है। रामनगर के मुख्य बाजार के वार्ड संख्या 5 के भाग संख्या-31 के अंतर्गत ज्वाला लाईन, बजाजा लाईन, गाॅधी गली, नई लाईन, सराय गली मे बीएलओ का प्रभार देख रही जीपीपी कन्या इण्टर काॅलेज की स्र्पोट्स टीचर श्रीमती पुष्पा कुमारी के द्वारा प्री एसआईआर से लेकर अब दिन रात की अथक मेहनत के दम पर 850 मतदाताओ के डबल फार्म यानि 1700 फार्म भरकर शनिवार 20 जून को अपने लक्ष्य को सौ प्रतिशत हासिल करते हुये इसकी रिर्पोट उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान को सौंप दी गयी।
#uttarakhand #Ramnagar #nainital