रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक दिव्यराज सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कथित तौर पर कहते नजर आ रहे हैं कि, “हमारे यहां अनपढ़ और गरीब बहुत हैं।” बताया जा रहा है कि यह वीडियो डभौरा रोड स्थित ग्राम कल्याणपुर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के कार्यक्रम का है, जहां विधायक लाभार्थी परिवारों को प्रशस्ति पत्र और योजनाओं का लाभ वितरित करने पहुंचे थे। कांग्रेस नेता कुंवर सिंह ने वीडियो पोस्ट कर विधायक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इसी जनता ने दिव्यराज सिंह को चार बार विधायक बनाया और अब उसी जनता को अनपढ़-गरीब बताया जा रहा है।
#RewaNews #DivyarajSingh #MadhyaPradesh #BJP #Congress #ramchandrayadav #VindhyaSamacharTV
Jawa, Rewa | Sep 14, 2026