
सिरसा-कारोबारी की पत्नी-बेटी संग बाइक पर जाने की आखिरी VIDEO:युवती के रिश्ते की बात चल रही थी, पिता-पुत्री का एकसाथ संस्कार; मां की तलाश जारी...
हरियाणा के सिरसा जिले के ऐलनाबाद के इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी व उनकी बेटी की नहर में लाश मिलने के बाद अभी पत्नी की तलाश चल रही है। इसी बीच 16 अक्टूबर का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तीनों एक बाइक पर जाते दिख रहे हैं। इसमें इन्हें आखिरी बार देखा गया।
बाइक चला रहे भरत सिंह सहारण (45) ने कपड़े ठीक-ठाक और जूते पहने थे, लेकिन बेटी लता (24) हवाई चप्पल में दिखी। यही नहीं गांव से निकलते समय वह चारों ओर नजर घूमाती नजर आ रही है। लता ने जयपुर व हिसार में बीबीए व एमए की पढ़ाई की थी। इन दिनों वह घर पर थी। परिवार से जुड़े लोगों ने बताया कि उसके रिश्ते की भी बात चल रही थी। करीब 15-20 दिन पहले कारोबारी ने बेटी के एक रिश्ता भी देखा था।
इधर, 43 वर्षीय मंजू को पुलिस गोताखोरों की मदद से राजकनाल में ढूंढ रही है। तीनों 16 अक्टूबर को घर से निकले थे। उनके मोबाइल की आखिरी लोकेशन करीब ढाई बजे मसीतां हेड पर मिली थी। रविवार शाम राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र में डबली गांव के पास राजकनाल से पहले बेटी और फिर भरत सिंह का शव मिला। उनकी बाइक भी नहर में मिली। पुलिस का कहना है कि अभी स्पष्ट नहीं है कि यह सुसाइड है, हादसा या फिर हत्या।
सिलसिलेवार पढ़ें…कैसे हंसता-खेलता परिवार खत्म हो गया…
काफी साल से इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारः भरत सिंह की गांव में करीब पांच एकड़ जमीन है। उनकी ऐलनाबाद में नोहर रोड पर गणपति इलेक्ट्रोनिक्स नाम से शॉप थी, जो सांझेदारी में थी। उनका बड़ी मोटर व मशीनरी संबंधित वायरिंग एवं स्टार्टर का काम था, जिससे फैक्ट्रियों से संपर्क था और काफी काम आता था। काफी पुरानी शॉप थी और काम अच्छा चलता था। परिवार में कोई दिक्कते-परेशानी होने की बात सामने नहीं आया है।
दवा लेने का बात कहकर घर से निकलेः ग्रामीणों के अनुसार, भरत सिंह अक्सर अपनी शॉप पर जाने के लिए गाड़ी लेकर जाते थे। बताया जा रहा है कि 16 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे वह बाइक लेकर अकेले ही जाने की निकल रहे थे। तभी पत्नी ने कहा कि पेट में दर्द है। जेठानी भी पास में थी। इसके बाद करीब डेढ़ बजे पत्नी मंजू व बेटी लता भी बाइक पर साथ निकलीं।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul #inld #abhaychautala
Sirsa, Sirsa | Oct 20, 2026