
ग्राम पंचायत धरा में वृहद वृक्षारोपण, एसीपी वेद व्यास मिश्रा ने किया शुभारंभ
ग्रामीणों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प, हरित ग्राम बनाने का लिया प्रण
प्रयागराज। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित ग्राम अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत धरा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) बारा वेद व्यास मिश्रा ने पौधरोपण कर किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम पंचायत धरा को हरित एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से छायादार और फलदार प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।
एसीपी बारा वेद व्यास मिश्रा ने कहा, "पेड़ ही जीवन हैं। हर घर एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तभी हमारा गांव स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बन पाएगा।" उन्होंने ग्रामीणों से पौधों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की सिंचाई, सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया।
इस मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी उमेश कटारिया, लेखपाल धरा नागेंद्र प्रसाद मिश्रा, ग्राम प्रधान मनोज मिश्रा, संजय मिश्रा, रिंकू पांडे, सुनील पांडे, अंबुज पांडे, मनोज पांडे, आलोक मिश्रा, सुरेश भारती, बबलू भारती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
यूनाइटेड भारत बारा
मनोज कुमार बिन्द
Bara, Allahabad | Jul 12, 2026