
चूरू, 21 अगस्त। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आगामी 26 अगस्त को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जुलूस-ए-मोहम्मदी की पूर्व तैयारियों को लेकर खानका-ए-कादरिया जामा मस्जिद चूरू में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जुलूस को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और आपसी भाईचारे के संदेश के साथ सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक शहर इमाम चूरू पीर सय्यद मोहम्मद अनवार नदीमुल कादरी के सानिध्य में आयोजित हुई। इस अवसर पर पीर सय्यद अबरार अहमद कादरी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि अध्यक्षता सय्यद गुलाम मुस्तफा कादरी ने की।
बैठक में चूरू शहर के विभिन्न मोहल्लों तेलियान, आथुना मोहल्ला, अगुणा मोहल्ला, चेजारान, लुहारान, सब्जी फिरोशान, ईदगाह मोहल्ला, चमन बास, नया बास, उस्मानाबाद कॉलोनी, शेखावत कॉलोनी, मोचीवाड़ा सहित शहर के विभिन्न वार्डों के प्रबुद्धजनों ने भाग लिया और अपने सुझाव रखे।
बैठक में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से जुलूस में शामिल होने का आह्वान किया गया। साथ ही जुलूस को शांति, सद्भाव, भाईचारे और कानून व्यवस्था की पालना के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया गया। शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।
आयोजित जुलूस 26 अगस्त को मदीना मदरसा से रवाना होगा, जो धोबियों का चौराहा, बैदो की धर्मशाला, नई सड़क, स्टेशन, धर्मस्तूप, श्याम हॉल, मालजी का कमरा होते हुए पुनः मोहल्ला तेलियान स्थित मदीना मदरसा पहुंचेगा। यहां मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली, भाईचारे और देश की उन्नति-प्रगति एवं समृद्धि की दुआ के साथ जुलूस का समापन होगा।
बैठक में मौलाना दिलखुश, मोहम्मद असलम सिकरिया, खुशी मोहम्मद भाटी, जावेद तुगलक, अकरम भाटी टेलर, उस्मान चेजारा, अल्ताफ रंगरेज, नासीर हुसैन चेजारा, इमरान मलणस, इब्राहिम चेजारा, राहिल प्यारे, शकील प्यारे, आसिफ जरा, सय्यद मुजफ्फर, जावेद उस्ताद, मुस्लिम सिकरिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने किया। अंत में सय्यद गुलाम मुस्तफा कादरी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
#EidMiladUnNabi #eidmiladunnabiﷺ #tharkiawaazajay #churu #muslim
Churu, Churu | Aug 21, 2026