Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

वैर में खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, हथीजर गांव के खाद विक्रेता का लाइसेंस निरस्त वैर (भरतपुर)। किसानों के लिए निर्धारित डीएपी खाद की कथित कालाबाजारी के मामले में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वैर तहसील के हथीजर गांव स्थित एक खाद विक्रेता का लाइसेंस निरस्त कर दिया। कृषि विभाग के उपनिदेशक श्याम मीणा के निर्देशन में बयाना के सहायक निदेशक हरभान सिंह और उनकी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। सहायक निदेशक हरभान सिंह ने बताया कि खाद विक्रेता फर्म के संचालक अशोक सिंह द्वारा चंबल फर्टिलाइजर्स की डीएपी खाद को रात के समय कथित रूप से कालाबाजारी की नीयत से अन्य स्थान पर भेजा जा रहा था। इस दौरान गांव के लोगों ने वाहन को रोक लिया और पुलिस तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुला लिया। जांच के बाद कृषि विभाग ने पुलिस की मौजूदगी में किसानों को निर्धारित सरकारी दर पर डीएपी खाद उपलब्ध कराई। मामले की सूचना विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजी गई, जिसके बाद खाद की कालाबाजारी के आरोपों को गंभीर मानते हुए संबंधित खाद विक्रेता फर्म का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कृषि विभाग की टीम में मुनीम गुर्जर, महेश चंद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Weir, Bharatpur | Jul 10, 2026

MORE NEWS

अंधियारी (उच्चैन) में शुक्रवार को राजू-मीना मंच के सदस्यों के लिए एक दिवसीय गोष्ठी एवं कार्यशाला आयोजित

उच्चैन (भरतपुर), 10 जुलाई। श्री भंवर स्वरूप शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अंधियारी (उच्चैन) में शुक्रवार को राजू-मीना मंच के सदस्यों के लिए एक दिवसीय गोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य ने की। इस अवसर पर मीना मंच प्रभारी श्रीमती सुजाता कुमारी, प्रयत्न संस्था (कवच परियोजना) की एमआईएस ऑफिसर कौशिकी घोषाल तथा पंचायत फैसिलिटेटर तेजवीर सिंह गडासिया उपस्थित रहे।
कार्यशाला में विद्यार्थियों को बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही गुड टच एवं बैड टच (अच्छा और बुरा स्पर्श) के बारे में जागरूक करते हुए बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रतिभागियों को राजस्थान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जैसे छात्रवृत्ति योजना, पालनहार योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना एवं नैपकिन योजना की जानकारी भी दी गई।
पंचायत फैसिलिटेटर तेजवीर सिंह गडासिया ने राजू-मीना मंच के उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह मंच बालिकाओं एवं बच्चों को अपनी बात खुलकर रखने, शिक्षा से जुड़े रहने, नियमित विद्यालय आने तथा लिंग आधारित भेदभाव के प्रति जागरूक बनने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों—जीवन का अधिकार, विकास का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार तथा सहभागिता का अधिकार—के बारे में भी विस्तार से बताया।
कार्यशाला के समापन पर विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी गई। उन्हें अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने, वीडियो कॉल पर पैसे की मांग होने पर तुरंत कॉल काट देने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में विश्वसनीय व्यक्ति एवं संबंधित हेल्पलाइन से तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

अंधियारी (उच्चैन) में शुक्रवार को राजू-मीना मंच के सदस्यों के लिए एक दिवसीय गोष्ठी एवं कार्यशाला आयोजित उच्चैन (भरतपुर), 10 जुलाई। श्री भंवर स्वरूप शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अंधियारी (उच्चैन) में शुक्रवार को राजू-मीना मंच के सदस्यों के लिए एक दिवसीय गोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य ने की। इस अवसर पर मीना मंच प्रभारी श्रीमती सुजाता कुमारी, प्रयत्न संस्था (कवच परियोजना) की एमआईएस ऑफिसर कौशिकी घोषाल तथा पंचायत फैसिलिटेटर तेजवीर सिंह गडासिया उपस्थित रहे। कार्यशाला में विद्यार्थियों को बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही गुड टच एवं बैड टच (अच्छा और बुरा स्पर्श) के बारे में जागरूक करते हुए बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतिभागियों को राजस्थान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जैसे छात्रवृत्ति योजना, पालनहार योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना एवं नैपकिन योजना की जानकारी भी दी गई। पंचायत फैसिलिटेटर तेजवीर सिंह गडासिया ने राजू-मीना मंच के उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह मंच बालिकाओं एवं बच्चों को अपनी बात खुलकर रखने, शिक्षा से जुड़े रहने, नियमित विद्यालय आने तथा लिंग आधारित भेदभाव के प्रति जागरूक बनने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों—जीवन का अधिकार, विकास का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार तथा सहभागिता का अधिकार—के बारे में भी विस्तार से बताया। कार्यशाला के समापन पर विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी गई। उन्हें अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने, वीडियो कॉल पर पैसे की मांग होने पर तुरंत कॉल काट देने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में विश्वसनीय व्यक्ति एवं संबंधित हेल्पलाइन से तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

Weir, Bharatpur | Jul 10, 2026

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लहचोरा कलां में "स्कूल चलो नामांकन अभियान" के तहत जागरूकता रैली निकाली गई
भरतपुर जिले के बयाना ब्लॉक की ग्राम पंचायत लहचोरा कलां स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को स्कूल चलो नामांकन अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना तथा शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर श्री गोविंद सिंह धाकड़, व्याख्याता मंतूराम, भारत सिंह, श्रीमती पुष्पा देवी एवं प्रयत्न संस्था (कवच परियोजना) के पंचायत फैसिलिटेटर नरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को नामांकन अभियान की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में बच्चों को बाल अधिकारों, कवच परियोजना, गुड टच-बैड टच, बाल श्रम, बाल विवाह तथा लिंग आधारित भेदभाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही राजस्थान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे पालनहार योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना एवं नैपकिन योजना की जानकारी भी दी गई।
मीना मंच के माध्यम से बालिकाओं को नियमित विद्यालय आने, शिक्षा के प्रति जागरूक रहने, आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने तथा समानता के अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी भी दी गई।
रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने "हम बच्चों का है अधिकार, शिक्षा, पोषण, पूरा प्यार" जैसे नारों के साथ पूरे गांव में जन-जागरूकता का संदेश दिया। विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन करवाकर उन्हें नियमित शिक्षा से जोड़ने की अपील की।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लहचोरा कलां में "स्कूल चलो नामांकन अभियान" के तहत जागरूकता रैली निकाली गई भरतपुर जिले के बयाना ब्लॉक की ग्राम पंचायत लहचोरा कलां स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को स्कूल चलो नामांकन अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना तथा शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर श्री गोविंद सिंह धाकड़, व्याख्याता मंतूराम, भारत सिंह, श्रीमती पुष्पा देवी एवं प्रयत्न संस्था (कवच परियोजना) के पंचायत फैसिलिटेटर नरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को नामांकन अभियान की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में बच्चों को बाल अधिकारों, कवच परियोजना, गुड टच-बैड टच, बाल श्रम, बाल विवाह तथा लिंग आधारित भेदभाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही राजस्थान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे पालनहार योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना एवं नैपकिन योजना की जानकारी भी दी गई। मीना मंच के माध्यम से बालिकाओं को नियमित विद्यालय आने, शिक्षा के प्रति जागरूक रहने, आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने तथा समानता के अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी भी दी गई। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने "हम बच्चों का है अधिकार, शिक्षा, पोषण, पूरा प्यार" जैसे नारों के साथ पूरे गांव में जन-जागरूकता का संदेश दिया। विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन करवाकर उन्हें नियमित शिक्षा से जोड़ने की अपील की।

Weir, Bharatpur | Jul 10, 2026

वैर में खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, हथीजर गांव के खाद विक्रेता का लाइसेंस निरस्त वैर (भरतपुर)। किसानों के लिए निर्धारित डीएपी खाद की कथित कालाबाजारी के मामले में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वैर तहसील के हथीजर गांव स्थित एक खाद विक्रेता का लाइसेंस निरस्त कर दिया। कृषि विभाग के उपनिदेशक श्याम मीणा के निर्देशन में बयाना के सहायक निदेशक हरभान सिंह और उनकी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। सहायक निदेशक हरभान सिंह ने बताया कि खाद विक्रेता फर्म के संचालक अशोक सिंह द्वारा चंबल फर्टिलाइजर्स की डीएपी खाद को रात के समय कथित रूप से कालाबाजारी की नीयत से अन्य स्थान पर भेजा जा रहा था। इस दौरान गांव के लोगों ने वाहन को रोक लिया और पुलिस तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुला लिया। जांच के बाद कृषि विभाग ने पुलिस की मौजूदगी में किसानों को निर्धारित सरकारी दर पर डीएपी खाद उपलब्ध कराई। मामले की सूचना विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजी गई, जिसके बाद खाद की कालाबाजारी के आरोपों को गंभीर मानते हुए संबंधित खाद विक्रेता फर्म का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कृषि विभाग की टीम में मुनीम गुर्जर, महेश चंद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। - Weir News