Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap

जी.ए.वी. जैन आदर्श विद्यालय परिसर में योग दिवस मनाया गया फाजिल्का,22जून(वर्मा): योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखने का एक माध्यम है, बल्कि यह मन की शांति और एकाग्रता के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जी.ए.वी. जैन आदर्श विद्यालय में रविवार को विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया । उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए स्कूल की वाइस प्रिंसिपल शीनम धूड़िया ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में छात्रों और शिक्षकों के लिए योग एक अनिवार्य अभ्यास होना चाहिए। यह आयोजन छात्रों को न केवल योगासनों से परिचित कराएगा, बल्कि उन्हें नियमित जीवनशैली में योग को अपनाने के लिए भी प्रेरित करेगा। उन्होंने बताया कि विश्व योग दिवस के महत्व को समझते हुए विद्यालय ने इस दिन को एक उत्सव की तरह मनाने की योजना बनाई है, जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थी, शिक्षक और स्टाफ सदस्य उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। विद्यालय का उद्देश्य स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के संदेश को पूरे समुदाय तक पहुंचाना है उन्होंने बताया कि इस योग शिविर का आयोजन रविवार को सुबह 6:30 बजे से विद्यालय के मुख्य प्रांगण में शुरू हुआ । शिविर के दौरान विभिन्न प्रकार के योगासनों, प्राणायाम और ध्यान विधियों का अभ्यास कराया गया । इस विशेष योग कैंप की अगुवाई विद्यालय के प्रिंसिपल नरेश सपड़ा द्वारा की गई । उनके मार्गदर्शन में सभी ने योग के विभिन्न चरणों को सीखें । जानकारी देते हुए प्रिंसिपल नरेश सपड़ा ने बताया कि योग का सही तकनीक के साथ अभ्यास करना बहुत जरूरी है, इसलिए वे खुद व्यक्तिगत रूप से इस कैंप की निगरानी की ताकि प्रत्येक छात्र को सही तरीके से योग करने का अनुभव ले सके । उन्होंने यह भी बताया कि छात्रों के अलावा अभिभावकों ने भी इस कार्यक्रम में शामिल हुये और योग के लाभों से परिचित हुये। शिविर की सफलता के लिए सभी शिक्षकों की टीम को बधाई भी दी गई क्योंकि उनके द्वारा पूरे अनुशासन और सुरक्षा के साथ इस आयोजन को संपन्न कराया गया । यह प्रयास विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Muktsar, Muktsar | Jun 22, 2026