Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

SIR-2026: मतदाता सूची से नाम न छूटे, उपायुक्त ने लोगों से मांगा सहयोग उपायुक्त आदित्य रंजन ने की विशेष अपील, 5.34 लाख मतदाताओं की मैपिंग अभी बाकी; छूटे हुए लोग जल्द कराएं सत्यापन धनबाद में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। जिले के कुल 21.15 लाख मतदाताओं में से 15.81 लाख (74.73%) वोटरों की मैपिंग पूरी हो चुकी है, जबकि 5.34 लाख मतदाताओं का सत्यापन अभी बाकी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने प्रेस वार्ता में बताया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं। 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी और दावों-आपत्तियों के निपटारे के बाद 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। खास बातें: ✅ जिले में 74.73% मतदाताओं की मैपिंग पूरी ✅ 3.73 लाख से अधिक मतदाताओं के रिकॉर्ड में विसंगतियां मिलीं ✅ 30 जून से 29 जुलाई तक घर-घर सत्यापन अभियान ✅ 5 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, 7 अक्टूबर को फाइनल सूची ✅ छूटे मतदाताओं से तत्काल नाम सत्यापित कराने की अपील #SpecialIntensiveRevision2026 #Dhanbad #VoterVerification #ElectionUpdate #Jharkhand #MatdataSuchi #AdityaRanjan #DemocracyFirst #VoterAwareness #ब्रेकिंगनेवस News Nirsa

MORE NEWS