चम्पावत। वर्तमान में उत्तराखंड सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे लोहाघाट के ग्राम कलीगांव के राकेश कुमार का चयन भी उप शिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। लोहाघाट के स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से ही स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने वाले राकेश कुमार, श्री नारायण राम तथा श्रीमती बसंती देवी के पुत्र हैं। राकेश की यह सफलता शासकीय सेवा के कर्तव्यों को निभाते हुए उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में किए गए उनके कड़े संघर्ष, निरंतरता और अटूट धैर्य को रेखांकित करती है।