महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा के जंगलों में गढ़चिरौली पुलिस और CRPF ने संयुक्त अभियान चलाकर माओवादियों द्वारा छिपाए गए 14 हथियार, IED और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस के अनुसार, इन हथियारों का इस्तेमाल नक्सल सप्ताह और चुनाव के दौरान हमले की साजिश में किया जाना था। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से माओवादियों की बड़ी योजना नाकाम हो गई।
#BreakingNews #Gadchiroli #CRPF #MaharashtraPolice #NaxalOperation #Chhattisgarh #SecurityForces