ब्रेकिंग न्यूज़ | छतरपुर बागेश्वर धाम
राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा में जमीन विवाद के दौरान हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगराम गर्ग और अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मामले में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
इस मामले पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि उनका अपने भाई से पिछले तीन वर्षों से कोई संबंध नहीं है और कानून अपना कार्य निष्पक्ष रूप से करे। उन्होंने दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही।
#MP #bundelkhand #Bheemkund #chhatarpur #सनातन_संस्कृति #MPNews #unfollowers #Bhopal #sagar #Rajnagar #BageshwarDham #ShaligramGarg