#धुमाकोट में दर्दनाक हादसा: गुलदार ने महिला को बनाया निवाला
पौड़ी गढ़वाल के #नैनीडांडा विकास खंड के ग्राम बणासी तल्ली (पट्टी बिजलौट) में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गईं महिलाओं पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान गुलदार ने सुशीला देवी को अपना शिकार बना लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिलाओं ने शोर मचाकर गुलदार को भगाने की कोशिश की, लेकिन वह सुशीला देवी को घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया। बाद में ग्रामीणों को झाड़ियों में उनका शव मिला।
Pauri, Garhwal | Jun 27, 2026