#प्रयागराज एयरपोर्ट से रात के समय विमान सेवा शुरू करने की योजना फिलहाल अटक गई है।
================== गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार 25 दिसंबर 2026 दिन शुक्रवार
=================
#सुरक्षा कारणों के चलते भारतीय वायु सेना ने रात में व्यावसायिक उड़ानों की लैंडिंग और टेक ऑफ की अनुमति देने से मना कर दिया है। सेना के इस फैसले के बाद शाम और देर रात की उड़ानों का दायरा बढ़ाने की तैयारी को झटका लगा है।
#यात्रियों को अभी सुविधा नहीं मिल सकेगी
#एयरपोर्ट डायरेक्टर गणेश यादव ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि रात के समय विमानों के संचालन के लिए सेना की ओर से अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अनुमति न मिलने के कारण रात में विमान संचालन के सभी प्रस्ताव फिलहाल अधर में लटक गए हैं और यात्रियों को अभी यह सुविधा नहीं मिल सकेगी।
#वायुसेना के नियंत्रण में है एयर ट्रैफिक कंट्रोल
#तकनीकी रूप से प्रयागराज एयरपोर्ट का रनवे (हवाई पट्टी) और एयर ट्रैफिक कंट्रोल पूरी तरह से भारतीय वायु सेना के नियंत्रण में है।
#prayagraj #prayagrajairport #allahabad #uttarpradesh