
बाबैन अनाज मंडी प्रधान पद के चुनाव को लेकर आठ आढ़तियों ने नामांकन दाखिल
बवाना, 21 अगस्त। राकेश शर्मा
बाबैन किस रेस्ट हाउस में बाबैन अनाज मंडी के आगामी प्रधान पद के चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाबैन अनाज मंडी के आढ़तियों ने भाग लिया। इस दौरान मंडी प्रधान के चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए आढ़तियों की ओर से लाभ सिंह, कीमती लाल खुराना, बृजभूषण बंसल और उपदेश शर्मा को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया।
बैठक के दौरान मंडी प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का समय दिया गया। इस दौरान आठ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने वालों में विनोद सिंगला, अशोक सैनी, डिंपल सैनी, नरंजन सिंह, हरिकेश सैनी, संदीप कुमार, सुखश्याम और करमजीत सिंह शामिल हैं।
ऑब्जर्वर उपदेश शर्मा ने बताया कि 22 अगस्त, शनिवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक बाबैन किसान रेस्ट हाउस में नामांकन पत्र वापस लेने का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद जो नामांकन पत्र मैदान में रहेंगे, उनके आधार पर चुनाव की तारीख एवं समय निर्धारित किया जाएगा। साथ ही उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर चुनाव करवाया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व मंडी प्रधान जगदीश ढींगरा, पूर्व मंडी प्रधान लाभ सिंह, सरपंच कीमती लाल खुराना, उपदेश शर्मा, कौशल सैनी, राजेश छलोदी, विनोद सिंगला, महेश गुप्ता, कृष्ण गोयल, सुखश्याम, लाल सिंह, बब्बू भगवानपुर, निरंजन सिंह, सुरेश सैनी, जितेंद्र गर्ग, संजीव सिंगला, गोल्डी, सतबीर रामपुरा, डिंपल सैनी, कृष्ण सैनी, मनोज धवन, सुरेश शर्मा, करमजीत सिंह सहित अन्य आढ़ती मौजूद रहे।