माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री-सह-ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के साथ मुंगेर जिले के नवागढ़ी, शीतलपुर स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, सीताकुंड परिसर तथा भागलपुर जिले के भागलपुर पॉलिटेक्निक स्थित राहत शिविर में संचालित निःशुल्क बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया।
इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कहा कि वे अपनी समस्याएं स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी के समक्ष रखें, जिनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित 8.5 लाख से अधिक परिवारों को अनुग्रह राशि उपलब्ध कराई गई है।
उन्होंने कहा कि मुंगेर और भागलपुर के बीच 83 किलोमीटर लंबी एट-ग्रेड सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क प्रोटेक्शन वॉल के रूप में भी कार्य करेगी, जिससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा में मदद मिलेगी।
Araria, Bihar | Sep 17, 2026