अलवर में पैंथर के शावक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
अलवर के रैणी इलाके के गढ़ी सवाई राम में महुआ रोड पर पेट्रोल पंप के पास बुधवार शाम रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से पैंथर के शावक की मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और वन विभाग को सूचना दी गई। बताया गया कि शावक सड़क पार कर रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
Rajgarh, Alwar | Oct 1, 2026