Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

बालिकाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सशक्तवाहिनी कक्षाएं होंगी प्रारंभ पुलिस अथवा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी निःशुल्क तैयारी इच्छुक बालिकाएं/ महिलायें कार्यालयीन समय में 10 अगस्त तक करें आवेदन जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत बालिकाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सशक्तवाहिनी कक्षाओं का प्रारंभ किया जाना है, जिसमें बालिकाओं/ महिलाओं को पात्रतानुसार पुलिस अथवा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निःशुल्क कराई जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग भिण्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार सशक्तवाहिनी कक्षाओं के लिए पात्रता अनुसार बालिकाओं/ महिलाओं के आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इच्छुक बालिकाएं/ महिलायें कार्यालयीन समय में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर जिला भिण्ड से 10 अगस्त 2026 तक आवेदन प्राप्त कर समस्त आवश्यक दस्तावेज के साथ उचित प्रकार से पूर्ण कर जमा कर सकते हैं। साथ ही जिला अंतर्गत ऐसे कोचिंग संस्थान जिनके शिक्षकों को प्रतियोगी परीक्षाओं के अध्यापन का अनुभव हो, पूर्व में छात्रों का चयन हुआ हो, भी आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Directorate Women and Child Development, MP #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026