देश के पहले प्रधानमंत्री 'पंडित जवाहरलाल नेहरू' जी की जयंती और बाल दिवस के इस अवसर पर सभी बच्चों को राजस्थान पुलिस की ओर से ढेरों शुभकामनाएँ और नेहरू जी को विनम्र श्रद्धांजलि!
बच्चे देश का भविष्य और समाज की सबसे अनमोल पूंजी हैं। उन्हें एक सुरक्षित, भयमुक्त और सकारात्मक वातावरण देना हम सबका सामूहिक कर्तव्य है।
राजस्थान पुलिस बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों के संरक्षण और एक सुरक्षित बाल-अनुकूल परिवेश के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
बच्चों को अच्छी शिक्षा, संस्कार और सुरक्षित माहौल प्रदान करने में अपना योगदान दें। बच्चों के अधिकारों के हनन या किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता के लिए Child Helpline 1098 या आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क करें।
#ChildrensDay #BalDiwas #NehruJayanti #ChildSafety #RajasthanPolice