डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति को जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास का अतिरिक्त प्रभार
===
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, दमोह का कार्य संतोषप्रद नहीं होने तथा प्रशासकीय कार्य की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति को अपने कार्य के साथ-साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, दमोह का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त तक सौपा गया है