Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

Jai Jagannath ❤️🛕✨ .”VISIT OUR PROFILE “ KEEP following ❤️🫶 “ FOLLOW :-@bokaro_gallery . (please ask before repost) .. . .#bokaro_gallery . #JaiJagannath #Mahaprabhu #Jagannath bokaro_steel_city_jharkhand❤❤️❤️❤️❤️❤️❤️

Chas, Bokaro | Jul 15, 2026

MORE NEWS

बोकारो में जल निकासी के दावों की ‘धुलाई’, सड़क पर ज्यादा दिखा मानसून का असर

#bokaro #BokaroNews #RainUpdate #WaterLogging 

लगातार हो रही बारिश के कारण बोकारो के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। सिटी सेंटर सेक्टर-4 स्थित CZ गेट, 12 मोड़ समेत कई सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने नियमित नाला सफाई और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की है। उनका कहना है कि हर मानसून में जलभराव की समस्या दोहराई जाती है, जिससे राहगीरों, छात्रों और वाहन चालकों को दिक्कत होती है।

#JharkhandNews #MonsoonUpdate #CurrentBokaro

बोकारो में जल निकासी के दावों की ‘धुलाई’, सड़क पर ज्यादा दिखा मानसून का असर #bokaro #BokaroNews #RainUpdate #WaterLogging लगातार हो रही बारिश के कारण बोकारो के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। सिटी सेंटर सेक्टर-4 स्थित CZ गेट, 12 मोड़ समेत कई सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नियमित नाला सफाई और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की है। उनका कहना है कि हर मानसून में जलभराव की समस्या दोहराई जाती है, जिससे राहगीरों, छात्रों और वाहन चालकों को दिक्कत होती है। #JharkhandNews #MonsoonUpdate #CurrentBokaro

Chas, Bokaro | Aug 6, 2026

_'चलो जवानों, बढ़ो जवानों मां ने हमें पुकारा है...'_

*डीपीएस बोकारो के नन्हे सुरसाधकों ने बहाई राष्ट्रप्रेम की अविरल सरिता*

_*'धरोहर' के दूसरे दिन गूंजे देशभक्ति के तराने, सतलज और जमुना सदन बने संयुक्त विजेता*_

*बोकारो।* जब मासूम हाथों में तिरंगा लहराया और नन्हे कंठों से राष्ट्रप्रेम की सुमधुर स्वरलहरियां फूटीं, तो समूचा वातावरण देशभक्ति के अनूठे रस में सराबोर हो उठा। मौका था दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), बोकारो की प्राइमरी इकाई के तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव 'धरोहर' के दूसरे दिन का। बुधवार को आयोजित अंतर-सदन समूहगान प्रतियोगिता अपने-आप में अत्यंत खास, भव्य और अलौकिक बन पड़ी। राष्ट्रध्वज के तीन रंगों की छटा बिखेरते आकर्षक परिधानों में सजे-संवरे नन्हे सुरसाधकों ने अपनी रसमयी प्रस्तुतियों के जरिए मां भारती के प्रति असीम प्रेम और राष्ट्रभक्ति की ऐसी अविरल धारा प्रवाहित की कि उपस्थित हर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठा।

हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के बीच बच्चों ने राग-रागिनी की माला में पिरोए अपने गीतों के माध्यम से जहां एक ओर नए भारत की अदम्य शक्ति को दर्शाया, वहीं दूसरी ओर देश के अमर बलिदानियों को नमन करते हुए राष्ट्ररक्षा के संकल्प को दोहराया और आगे आने का आह्वान भी किया। राष्ट्रीय चेतना से ओत-प्रोत उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियों में जोश, ऊर्जा और उमंग का ऐसा अभूतपूर्व जज्बा देखने को मिला कि सुरों के साथ-साथ वतन की पावन मिट्टी की सोंधी महक चारों ओर बिखर गई। मन मोह लेने वाली भाव-भंगिमाओं और सुरों की मिठास ने हर सुनने वाले के रोंगटे खड़े कर दिए। संगीतमय यात्रा की शुरुआत करते हुए गंगा सदन के बच्चों ने 'कदम-कदम बढ़ाए जा...' से जोश का संचार किया। इसके बाद चेनाब सदन ने '...आगे बढ़ो विश्व में बजा दो डंका', झेलम सदन ने 'या रब रहे सलामत, भारत हमारा भारत...', रावी सदन ने 'हम सब भारतीय हैं...', सतलज सदन ने 'चलो जवानो बढ़ो जवानों मां ने हमें पुकारा है...' तथा जमुना सदन के विद्यार्थियों ने 'हिन्दुस्तां का परचम सदा लहराते रहेंगे हम...' जैसे गीतों की जीवंत प्रस्तुतियां देकर हर दिल में देशभक्ति की अलख जगा दी।

_'चलो जवानों, बढ़ो जवानों मां ने हमें पुकारा है...'_ *डीपीएस बोकारो के नन्हे सुरसाधकों ने बहाई राष्ट्रप्रेम की अविरल सरिता* _*'धरोहर' के दूसरे दिन गूंजे देशभक्ति के तराने, सतलज और जमुना सदन बने संयुक्त विजेता*_ *बोकारो।* जब मासूम हाथों में तिरंगा लहराया और नन्हे कंठों से राष्ट्रप्रेम की सुमधुर स्वरलहरियां फूटीं, तो समूचा वातावरण देशभक्ति के अनूठे रस में सराबोर हो उठा। मौका था दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), बोकारो की प्राइमरी इकाई के तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव 'धरोहर' के दूसरे दिन का। बुधवार को आयोजित अंतर-सदन समूहगान प्रतियोगिता अपने-आप में अत्यंत खास, भव्य और अलौकिक बन पड़ी। राष्ट्रध्वज के तीन रंगों की छटा बिखेरते आकर्षक परिधानों में सजे-संवरे नन्हे सुरसाधकों ने अपनी रसमयी प्रस्तुतियों के जरिए मां भारती के प्रति असीम प्रेम और राष्ट्रभक्ति की ऐसी अविरल धारा प्रवाहित की कि उपस्थित हर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठा। हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के बीच बच्चों ने राग-रागिनी की माला में पिरोए अपने गीतों के माध्यम से जहां एक ओर नए भारत की अदम्य शक्ति को दर्शाया, वहीं दूसरी ओर देश के अमर बलिदानियों को नमन करते हुए राष्ट्ररक्षा के संकल्प को दोहराया और आगे आने का आह्वान भी किया। राष्ट्रीय चेतना से ओत-प्रोत उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियों में जोश, ऊर्जा और उमंग का ऐसा अभूतपूर्व जज्बा देखने को मिला कि सुरों के साथ-साथ वतन की पावन मिट्टी की सोंधी महक चारों ओर बिखर गई। मन मोह लेने वाली भाव-भंगिमाओं और सुरों की मिठास ने हर सुनने वाले के रोंगटे खड़े कर दिए। संगीतमय यात्रा की शुरुआत करते हुए गंगा सदन के बच्चों ने 'कदम-कदम बढ़ाए जा...' से जोश का संचार किया। इसके बाद चेनाब सदन ने '...आगे बढ़ो विश्व में बजा दो डंका', झेलम सदन ने 'या रब रहे सलामत, भारत हमारा भारत...', रावी सदन ने 'हम सब भारतीय हैं...', सतलज सदन ने 'चलो जवानो बढ़ो जवानों मां ने हमें पुकारा है...' तथा जमुना सदन के विद्यार्थियों ने 'हिन्दुस्तां का परचम सदा लहराते रहेंगे हम...' जैसे गीतों की जीवंत प्रस्तुतियां देकर हर दिल में देशभक्ति की अलख जगा दी।

Chas, Bokaro | Aug 5, 2026