
101 करोड़ के सरकारी जमीन घोटाले में शाहजहांपुर के सहायक नगर आयुक्त गिरफ्तार को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शाहजहांपुर संभल में सरकारी जमीन के कथित 101 करोड़ रुपये के घोटाले में शाहजहांपुर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि संभल नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी (ईओ) के पद पर तैनाती के दौरान उन्होंने भूमाफियाओं के साथ मिलकर सरकारी भूमि का फर्जी तरीके से पट्टा आवंटित कराया था। जांच में भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, राजकुमार गुप्ता कुछ वर्ष पहले संभल नगर पालिका में ईओ के पद पर तैनात थे। इसी दौरान सरकारी जमीन के फर्जी पट्टों के जरिए करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगा। शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान कई दस्तावेजों और रिकॉर्ड की पड़ताल की गई, जिसमें उनकी संलिप्तता सामने आने का दावा किया गया। जांच के बीच उनका तबादला शाहजहांपुर नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर हो गया था। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद संभल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब पूरे प्रकरण में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है। यह भी जांच की जा रही है कि सरकारी जमीन के आवंटन में और किन अधिकारियों, कर्मचारियों या अन्य लोगों की भूमिका रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस तरह की अनियमितताएं अन्य मामलों में भी हुई हैं या नहीं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Hardoi, Hardoi | Jul 2, 2026