Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

#ग्राम पंचायत #भाटूसैण में शादी-विवाह व अन्य शुभ कार्यों में शराब परोसने पर रोक #डीजे रात 12 बजे तक ही बजेगा #सामाजिक मर्यादा व नशामुक्त वातावरण के लिए सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय #चम्बा/टिहरी गढ़वाल। #ग्राम पंचायत #भाटूसैण में आयोजित एक आम बैठक में गांव के सामाजिक वातावरण को बेहतर, अनुशासित और नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान जगदीश डबराल ने की। बैठक में ग्राम पंचायत के सदस्य, ग्रामीणजन तथा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत भाटूसैण क्षेत्र में शादी-विवाह, मुंडन एवं अन्य शुभ कार्यों के अवसर पर सार्वजनिक रूप से शराब या अन्य नशीली वस्तुएं नहीं परोसी जाएंगी। इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि विवाह व अन्य आयोजनों में डीजे रात 12 बजे के बाद नहीं बजेगा। #बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि कोई व्यक्ति ग्राम पंचायत क्षेत्र में शराब की बिक्री अथवा सार्वजनिक रूप से शराब परोसने जैसे कार्यों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध पंचायत स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। ग्राम सभा में इस निर्णय को गांव की नई पीढ़ी, सामाजिक मर्यादा और पारिवारिक वातावरण की रक्षा के लिए आवश्यक बताया गया। बैठक में ग्राम पंचायत भाटूसैण के अंतर्गत ग्राम समाज सुधार समिति का गठन भी किया गया। समिति में ग्राम प्रधान जगदीश डबराल को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। इसके अतिरिक्त समिति में अनीता कुकरेती अध्यक्ष, विनोद कुकरेती उपाध्यक्ष, अनुसूया देवी सचिव,लक्ष्मी देवी सहसचिव, सविता देवीकोषाध्यक्ष नंदलाल कुकरेती ,गीता डबराल, चांदनी देवी, शशी डबराल, हेमा देवी तिवारी ,सुमिता देवी सदस्य चुना गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जगदीश डबराल ने कहा कि ग्राम पंचायत भाटूसैण सामाजिक सुधार और नशामुक्त समाज की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शादी-विवाह और अन्य मांगलिक अवसर खुशी और संस्कार के प्रतीक होते हैं, इसलिए इन्हें नशामुक्त और मर्यादित वातावरण में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी ग्रामीणों से पंचायत के निर्णयों का पालन करने और गांव को आदर्श बनाने में सहयोग देने की अपील की। #शराब नहीं संस्कार मुहिम के प्रणेता #सुशील बहुगुणा ने ग्राम पंचायत भाटूसैण के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह पहल समाज को नई दिशा देने वाली है। उन्होंने कहा कि यदि गांव-गांव में ऐसे निर्णय लिए जाएं तो उत्तराखंड में नशामुक्त, संस्कारयुक्त और स्वस्थ सामाजिक वातावरण स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने पंचायत और ग्रामीणों को इस जनजागरणकारी कदम के लिए बधाई दी। नवगठित ग्राम समाज सुधार समिति ने कहा कि समिति पंचायत के साथ मिलकर गांव में सामाजिक कुरीतियों, नशे और अशोभनीय आयोजनों के विरुद्ध जनजागरण अभियान चलाएगी। समिति ने स्पष्ट किया कि गांव की नई पीढ़ी को बेहतर वातावरण देने और सामाजिक एकता बनाए रखने के लिए ऐसे निर्णयों का कठोरता से पालन कराया जाएगा। अंत में ग्राम पंचायत, ग्राम समाज सुधार समिति और ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि भाटूसैण को नशामुक्त, संस्कारयुक्त और अनुशासित सामाजिक वातावरण वाला आदर्श गांव बनाया जाएगा।

MORE NEWS

चमोली में बारिश का कहर: नारायणबगड़ में मलबे से कई दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र में देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज बारिश के बाद पहाड़ी क्षेत्रों से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और गाद बाजार व सड़कों तक पहुंच गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार तेज बहाव के साथ आया मलबा कई दुकानों में घुस गया, जिससे दुकानों के भीतर गाद और पत्थर जमा हो गए। कई व्यापारियों को सामान और संपत्ति का नुकसान हुआ है। वहीं सड़क किनारे खड़े कई वाहन भी मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान हालात अचानक बिगड़ गए और लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित रही और लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला।

सूचना मिलने के बाद प्रशासन और संबंधित टीमें मौके पर पहुंच�

चमोली में बारिश का कहर: नारायणबगड़ में मलबे से कई दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र में देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज बारिश के बाद पहाड़ी क्षेत्रों से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और गाद बाजार व सड़कों तक पहुंच गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार तेज बहाव के साथ आया मलबा कई दुकानों में घुस गया, जिससे दुकानों के भीतर गाद और पत्थर जमा हो गए। कई व्यापारियों को सामान और संपत्ति का नुकसान हुआ है। वहीं सड़क किनारे खड़े कई वाहन भी मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान हालात अचानक बिगड़ गए और लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित रही और लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला। सूचना मिलने के बाद प्रशासन और संबंधित टीमें मौके पर पहुंच�

Jakhnidhar, Tehri Garhwal | Jun 26, 2026

बिग ब्रेकिंग। उत्तराखंड कूच करते हुए निहंग, पुलिस के बेरिगेटिंग तोड़े

बिग ब्रेकिंग। उत्तराखंड कूच करते हुए निहंग, पुलिस के बेरिगेटिंग तोड़े

Jakhnidhar, Tehri Garhwal | Jun 26, 2026

उत्तराखंड सीमा पर निहंगों का बवाल: लोकतांत्रिक अधिकार या कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती? Tv24Hours

उत्तराखंड सीमा पर निहंगों का बवाल: लोकतांत्रिक अधिकार या कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती? Tv24Hours

Jakhnidhar, Tehri Garhwal | Jun 25, 2026

#ग्राम पंचायत #भाटूसैण में शादी-विवाह व अन्य शुभ कार्यों में शराब परोसने पर रोक #डीजे रात 12 बजे तक ही बजेगा #सामाजिक मर्यादा व नशामुक्त वातावरण के लिए सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय #चम्बा/टिहरी गढ़वाल। #ग्राम पंचायत #भाटूसैण में आयोजित एक आम बैठक में गांव के सामाजिक वातावरण को बेहतर, अनुशासित और नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान जगदीश डबराल ने की। बैठक में ग्राम पंचायत के सदस्य, ग्रामीणजन तथा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत भाटूसैण क्षेत्र में शादी-विवाह, मुंडन एवं अन्य शुभ कार्यों के अवसर पर सार्वजनिक रूप से शराब या अन्य नशीली वस्तुएं नहीं परोसी जाएंगी। इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि विवाह व अन्य आयोजनों में डीजे रात 12 बजे के बाद नहीं बजेगा। #बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि कोई व्यक्ति ग्राम पंचायत क्षेत्र में शराब की बिक्री अथवा सार्वजनिक रूप से शराब परोसने जैसे कार्यों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध पंचायत स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। ग्राम सभा में इस निर्णय को गांव की नई पीढ़ी, सामाजिक मर्यादा और पारिवारिक वातावरण की रक्षा के लिए आवश्यक बताया गया। बैठक में ग्राम पंचायत भाटूसैण के अंतर्गत ग्राम समाज सुधार समिति का गठन भी किया गया। समिति में ग्राम प्रधान जगदीश डबराल को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। इसके अतिरिक्त समिति में अनीता कुकरेती अध्यक्ष, विनोद कुकरेती उपाध्यक्ष, अनुसूया देवी सचिव,लक्ष्मी देवी सहसचिव, सविता देवीकोषाध्यक्ष नंदलाल कुकरेती ,गीता डबराल, चांदनी देवी, शशी डबराल, हेमा देवी तिवारी ,सुमिता देवी सदस्य चुना गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जगदीश डबराल ने कहा कि ग्राम पंचायत भाटूसैण सामाजिक सुधार और नशामुक्त समाज की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शादी-विवाह और अन्य मांगलिक अवसर खुशी और संस्कार के प्रतीक होते हैं, इसलिए इन्हें नशामुक्त और मर्यादित वातावरण में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी ग्रामीणों से पंचायत के निर्णयों का पालन करने और गांव को आदर्श बनाने में सहयोग देने की अपील की। #शराब नहीं संस्कार मुहिम के प्रणेता #सुशील बहुगुणा ने ग्राम पंचायत भाटूसैण के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह पहल समाज को नई दिशा देने वाली है। उन्होंने कहा कि यदि गांव-गांव में ऐसे निर्णय लिए जाएं तो उत्तराखंड में नशामुक्त, संस्कारयुक्त और स्वस्थ सामाजिक वातावरण स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने पंचायत और ग्रामीणों को इस जनजागरणकारी कदम के लिए बधाई दी। नवगठित ग्राम समाज सुधार समिति ने कहा कि समिति पंचायत के साथ मिलकर गांव में सामाजिक कुरीतियों, नशे और अशोभनीय आयोजनों के विरुद्ध जनजागरण अभियान चलाएगी। समिति ने स्पष्ट किया कि गांव की नई पीढ़ी को बेहतर वातावरण देने और सामाजिक एकता बनाए रखने के लिए ऐसे निर्णयों का कठोरता से पालन कराया जाएगा। अंत में ग्राम पंचायत, ग्राम समाज सुधार समिति और ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि भाटूसैण को नशामुक्त, संस्कारयुक्त और अनुशासित सामाजिक वातावरण वाला आदर्श गांव बनाया जाएगा। - Jakhnidhar News