सड़क हादसे में CI बुधाराम विश्नोई की मौत
चामू। स्टेट हाईवे-61बी पर रामसर-लोड़ता के पास देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में राजस्थान पुलिस के सीआई बुधाराम विश्नोई की मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । राहुल विश्नोई ने रिपोर्ट देकर बताया कि सीआई बुधाराम विश्नोई (48) पुत्र कानाराम विश्नोई, निवासी रघुनाथ सिंह नगर, गिलाकौर, पुलिस थाना चामू, वर्तमान में उदयपुर जिले के झाड़ोल थाने में पदस्थ थे।
#thebluecitymedia #thevoiceofbluecity #NewsUpdate #POLICE #jodhpur #chamu #विधानसभा_क्षेत्र_शेरगढ़
Chamu, Jodhpur | Oct 8, 2026