
रामनगर के ग्राम थारी से 51 वर्षीय व्यक्ति लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई खोज की गुहार
रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम थारी निवासी 51 वर्षीय लछीराम के लापता होने का मामला सामने आया है। उनके पुत्र मुकेश ने कोतवाली रामनगर में प्रार्थना पत्र देकर पिता की गुमशुदगी दर्ज कर उन्हें तलाशने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, लछीराम 7 सितंबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं चले गए। परिजनों ने अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया।
परिजनों के मुताबिक, घर से निकलते समय लछीराम ने सफेद चेक शर्ट और लोअर पहना हुआ था। उनकी लंबाई करीब 5 फीट 7 इंच, रंग गेहुँआ बताया गया है। उनके पास मोबाइल फोन भी नहीं है, जिसके चलते परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।
लापता व्यक्ति के पुत्र मुकेश ने 8 सितंबर 2026 को रामनगर पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर गुमशुदगी दर्ज कर जल्द से जल्द उनके पिता की तलाश करने की अपील की है।
परिजनों ने लोगों से भी अपील की है कि यदि लछीराम के संबंध में किसी को कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या उनके परिजनों को सूचित करें।
#MissingPerson #MissingPersonAlert #RamNagar #Nainital #Uttarakhand #Thari #Police #SearchOperation #MissingPersonUttarakhand #NainitalNews #RamNagarNews #UttarakhandNews #BreakingNews #LocalNews #NewsAlert