उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड ने निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के संबंध में दिए निर्देश
सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी समस्त कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में कराना सुनिश्चित करें
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड श्री राजन बी नाडिया ने अनुविभागीय अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र - 09-अटेर, 10-भिण्ड, 11-लहार, 12-मेहगांव एवं 13-गोहद (अजा) को निर्देशित किया है कि अर्हता तिथि 01.01.2027 के मान से निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के संबंध में निर्देश प्राप्त हुये हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल का पत्र दिनांक 16.10.2026 के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2027 के मान से निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के संबंध समस्त कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में कराना सुनिश्चित करें।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#ECISVEEP
#JansamparkMP
#भिण्ड
#Bhind