नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार ।
एएनसी ने आरोपी संदीप से 39 किलो 170 ग्राम चूरापोस्त किया था बरामद ।
जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के मामले में दूसरे आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ़ प्रिंस वासी ककराली जिला मोहाली पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एंटी नारकोटिक सैल ने आरोपी के सहयोगी संदीप को 20 मई 2026 को 39 किलो 170 ग्राम चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया था।