
आग ने उजाड़ दिया आशियाना, विधायक रोमी साहनी बने सहारा
₹25 हजार की आर्थिक मदद, दो आवास, सोलर लाइट और बेटियों की शादी में सहयोग का भरोसा
पलिया-खीरी। ग्राम पुरनपुरवा टापर (पटिहन) निवासी संतराम पुत्र रामप्रसाद के परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब अचानक हुई आगजनी की घटना में उनका पूरा घर जलकर राख हो गया। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले संतराम की जीवनभर की मेहनत देखते ही देखते आग की भेंट चढ़ गई। घर में रखा सामान, राशन और अन्य जरूरी वस्तुएं भी पूरी तरह नष्ट हो गईं।
घटना के बाद संतराम की बेटी ने फोन कर पलिया विधायक रोमी साहनी को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही विधायक ने तत्काल संबंधित लेखपाल को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए और स्वयं भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच गए।
मौके पर पहुंचे विधायक ने देखा कि भीषण गर्मी में परिवार के सिर से छत छिन चुकी है। खाने-पीने की व्यवस्था तक नहीं बची थी और पांच बेटियों के भविष्य को लेकर परिवार गहरी चिंता में था। पीड़ित परिवार की स्थिति देखकर विधायक रोमी साहनी भावुक हो गए और तत्काल सहायता का भरोसा दिया।
विधायक रोमी साहनी ने संतराम की पत्नी सोनी देवी को तत्काल ₹25,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की, ताकि परिवार अपनी जरूरी आवश्यकताओं को पूरा कर सके। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकारी योजना के तहत दो आवास और सोलर लाइट उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।
विधायक ने परिवार को भरोसा दिलाया कि उनकी बेटियों के विवाह में भी हर संभव सहयोग किया जाएगा तथा प्रशासनिक स्तर पर मिलने वाली सभी सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। विधायक के इस सहयोग से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली और ग्रामीणों ने भी उनकी सराहना की। #followerseveryone #highlight #जनगणना_2027 #दिनेशखबरनेपाल #followersreelsfypシ゚viralシfypシ゚viralシalシ #highlightseveryonefollowers #paliabarassociation #dfokheri #RepublicDay2026 #cmokheri