पताही प्रखंड कार्यालय में बड़ी कार्रवाई! ड्यूटी से गायब डेढ़ दर्जन कर्मियों पर गिरा BDO का हंटर!
मोतिहारी (पताही)। सरकारी काम में लापरवाही और जनता की समस्याओं को ठंडे बस्ते में डालना अब भारी पड़ने लगा है। पताही प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय 'सहयोग सह जनकल्याण शिविर' से ड्यूटी के दौरान नदारद रहने वाले करीब डेढ़ दर्जन (18) कर्मियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा हंटर चलाया है।
⏱️ 24 घंटे का अल्टीमेटम, मचा हड़कंप!
प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) उदय कुमार ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए ड्यूटी से गायब सभी कर्मियों को **24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण** (शो-कॉज) देने का सख्त निर्देश दिया है। बीडीओ ने साफ कहा है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो मामले को सीधे वरीय अधिकारियों को भेजते हुए **कड़ी विभागीय व अनुशासनात्मक कार्रवाई** की अनुशंसा की जाएगी।
📋 इन अधिकारियों और कर्मियों को जारी हुआ नोटिस:
शिविर से गायब रहने वाले जिन कर्मिय�