
#haridwar : हरिद्वार पुलिस में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कार्रवाई, दो उपनिरीक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
SSP नवनीत सिंह की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई, विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद उठाया गया कदम
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर दो उपनिरीक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों उपनिरीक्षकों के खिलाफ कोतवाली गंगनहर में मुकदमा अपराध संख्या 421/2026 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर SP देहात के नेतृत्व में जांच कराई गई थी। विभागीय जांच में भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों की पुष्टि होने के बाद मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई।
हरिद्वार पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त रुख अपनाने का संदेश दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विभाग में पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
हरिद्वार पुलिस का संदेश: भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और कानून के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है।
Haridwar Stambh Vasudev Haridwar Police Uttarakhand Police