पटना के मनेर स्थित गौरैया स्थान, नीलकंठ टोला गांव में घर के पास खेल रहे एक बच्चे की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी। मौत की घटना के बाद एक परिवार वालों के बीच शोक का माहौल बन गया है। घटना के बाद गांव में माहौल पूरी तरह से गमगीन बना रहा। मृतक बच्चे की पहचान नीलकंठ टोला गांव के रहने वाले लालू कुमार के 3 वर्षीय पुत्र मखुश कुमार के रूप में की जा रही है। वहीं सूचना पर पहुंची मनेर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी रही। इधर घटना की सूचना के बाद पंचायत के समिति सदस्य धर्म भाई यादव ने परिवार वालों से मिलकर दुख प्रकट करते हुए संवेदना जताया है। #Childrendrowndeath #manerpatna #Waterfilledpotholes #patnapolice #BreakingNews
Maner, Patna | Oct 2, 2026