
देहरादून के एक होटल में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता के साथ महिला ऑपरेटर के पकड़े जाने से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद मामला अब नया मोड़ ले चुका है। महिला ऑपरेटर ने अपने देवर पर कुछ साथियों के साथ साजिश के तहत होटल पहुंचने, छेड़खानी-मारपीट करने और वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया और मीडिया संस्थानों में वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाली में उसके फौजी पति, सास, ननद, देवर समेत पांच ससुरालीजनों और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 4 फरवरी, 2026 को हमीरपुर के सिसोलर निवासी बलदाऊ यादव के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। महिला के मुताबिक, वह देहरादून गई थी और वहां एक होटल में रुकी थी। उसने आरोप लगाया कि 10 अगस्त को उसका देवर कृष्ण कुमार यादव कुछ साथियों के साथ होटल पहुंच गया। वह होटल के कमरे में एक परिचित से बातचीत कर रही थी, तभी देवर और उसके साथी वहां पहुंच गए। आरोप है कि जबरन होटल के कमरे का दरवाजा खुलवाया गया और बाहर निकलने पर उसके साथ छेड़खानी, मारपीट तथा अभद्रता की गई।
#dehradun #viralpost #purvanchaltaknews