फ़िरोज़ाबाद में डेढ़ साल के मासूम आरव को गली में आठ बार पटककर हत्या करने वाले रिश्ते के चाचा को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। शिकोहाबाद में यह नृशंस हत्याकांड 30 मई को हुआ था। मर्डर का वीडियो वायरल हुआ था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सभी तथ्यों का संज्ञान लिया। हत्या करने वाले युवक को सजा दिलाने के लिए पुलिस ने भी तेजी से कार्रवाई की। फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। बच्चे की मां ने आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की थी। रिश्ते का देवर विराज पाठक निवासी शेखुपुरा बदायूं एकतरफा प्रेम के चलते रति से शादी करने का दवाब बना रहा था और इसमें बाधक बन रहे उसके बच्चे की जमीन पर पटककर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसी दिन विराज को कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार किया था।
पूरी खबर कमेंट में-
#CrimeNews #UPCourt #DeathSentence #MurderCase #India